Bigg Boss 18 Tejinder Pal Singh Bagga Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी में दम दिखाने के लिए सारे हथकंडे अपना लिये हैं। 'बिग बॉस 18' से कई बोरिंग कंटेस्टेंट्स को बाहर निकाला जा चुका है, वहीं गेम को मजेदार बनाने के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी लाए गए हैं। इस सप्ताह 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18)biggसे 7 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, कशिश कपूर, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, करण वीर मेहरा, चुम दरांग और दिग्विजय सिंह राठी शामिल हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि घर से बेघर होने के लिए इस सप्ताह दो कंटेस्टेंट्स पर गाज गिरेगी, जिसमें से एक का नाम भी सामने आ चुका है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थे, लेकिन बीती रात एक टास्क के तहत रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी को एलिमिनेशन से बचाकर सुरक्षित कर लिया। दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) इस बार घर से बेघर हो सकते हैं। बिग बॉस 18 के फैनपेज की मानें तो मेकर्स ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को घर से बेघर होने का टिकट पकड़ा दिया है। उनके अलावा एक और कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। लेकिन उसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
'बिग बॉस 18' में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के एविक्शन पर फैंस ने दिये रिएक्शन
बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) को शुरुआती सप्ताह में कुछ नहीं करते देखा गया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, "अच्छा इंसान था पर जाते-जाते आखिरी सप्ताह में चुगली गैंग में घुस गया था। पूरे दिन करण वीर की बुराई करता था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शुक्र है, खुद को एंटरटेनर समझने लगा था।"
