Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) की बिग बॉस 17 के घर में एंट्री हो गई है। जिसके बाद अब बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में विक्की जैन स्मार्ट प्ले करने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद बिग बॉस उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं। बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में विक्की जैन सभी कंटेस्टेंट से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिसे जिस रूम में जाना में वह वहां जा सकता है लेकिन आपके पास ज्यादा समय नहीं है। जिसके बाद बिग बॉस कहते हैं, 'विक्की अगर आपको दिमाग चलाने का इतना ही शौक था तो अंकिता के पीछे-पीछे मकान नंबर 1 में क्यों आ गए। जाते मकान नंबर 2 में।' दर्शकों का मानना है कि विक्की ने सीजन की शुरुआत में ही अपना मजाक बनवा लिया है।
बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, फार्मासिस्ट नावेद सोल, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल, रिंकू धवन, फिरोजा खान, अरुण श्रीकांत, नाविद सोले, सना रईस खान का नाम शामिल है।
बता दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर बीते दिन हो चुका है। ने सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में एंट्री दे दी है। इस बार घर में कुल 17 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। इसी के साथ ही बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमों में अभिषेक कुमार घर में तांडव मचाते नजर आ रहे हैं।
