टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान ने वीकेंड पर उड़ाया अनुराग का मजाक, बोले- राइडर आदमी है रहने दो फर्स्ट गियर पर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 01:01 PM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर एमसी स्टैन फर्रे की टीम के साथ पहुंचे थे। फर्रे से स्टैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। एमसी स्टैन ने स्टेज पर मुनव्वर और अनुराग से बात की। स्टैन ने बाबू भैया को समझाया कि अगर सलमान भाई आपको रियलिटी चेक नहीं देंगे तो आप घूमते रहोगे।

Image

BB 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने सिर्फ उन्हीं सदस्यों को रियलिटी चेक दिया जो ऐसा चाहते थे। सलमान ने कहा कि मैं अपना काम कर रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि पिछले सीजन की तरह लोग मुझे ही गलत समझे। आज के एपिसोड में शो पर फर्रे की टीम के साथ एमसी स्टैन आएंगे। बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन फर्रे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

प्रोमो में एमसी स्टैन घरवालों को बताते हैं शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई। उन्होंने कहा कि इस घर से बाहर निकलने के बाद मेरा जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल गया। एमसी मुनव्वर से कहते हैं कि भाई तू तेज होकर खेल। शातिर हो जा भाई।

वीकेंड पर एमसी स्टैन ने जमाया रंग

इसके बाद वो अनुराग से कहते हैं कि मैंने सुना कि तुम्हें बाहर क्या चल रहा नहीं जानना है। अगर भाई तुम्हें नहीं बताएंगे तो तुम्हें कुछ नहीं समझ आएगा कि क्या हो रहा है। इसके बाद सलमान कहते हैं भाई ये राइडर आदमी है इसको फर्स्ट गियर पर चलने दे फिफ्थ पर नहीं चलना है। फिर स्टैन कहते हैं तुम्हारी मर्जी तुम अपने कपड़ों के दर्जी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article