बॉलीवुड

Tiger 3: सलमान खान ने किया इमरान हाशमी को किस, बोले- इनकी आदत छूटती जा रही...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 12:08 PM IST

Tiger 3:सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मेकर्स ने फिल्म के सक्सेस के बाद एक इवेंट रखा। इस इवेंट में तीनों स्टार्स नजर आए। सलमान और इमरान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

salman khan- emraan hashmi (credit pic: instagram)

Tiger 3: सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में तीनों स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टाइगर 3 के सक्सेस के बाद मेकर्स ने इवेंट रखा था। इस इवेंट में सलमान, कैटरीना और इमरानी हाशमी मौजूद थे। तीनों स्टार्स ने ऑडियंस के साथ जमकर मस्ती की। इवेंट के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इवेंट में सलमान कहते हैं, कैटरीना इस फिल्म में है, तो थोड़ा रोमांस तो बनता ही है। फिर वो इमरान की तरफ देखते हैं और कहते हैं, अगर इमरान का रोल फिल्म में आतिश का नहीं होता तो ये हो जाता है। सलमान इमरान को किस करते हुए दिखाई देते हैं जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इमरान हाशमी को बॉलीवुड में सीरियल किसर के रूप में जाने जाते हैं।

सलमान ने इमरान हाशमी को किया किस

टाइगर को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है। सलमान ने इवेंट में कहा कि टीम इंडिया वर्ल्डकप 2023 जीतेगी। हम वर्ल्डकप के दौरान थिएर्टस में आए। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन बहुत ही अच्छा है। इंडिया अब वर्ल्डकप जीत जाएगी और उसके बाद आप सब थिएर्ट्स में। इवेंट में सलमान और कैटरीना ने लेके प्रभु का नाम पर डांस किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article