टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में एंट्री लेगा ये विदेशी मेहमान, भाईजान को हिंदी समझाने में हो रही दिक्कत

Bigg Boss 17 : हाल ही में अपलोड हुए लेटेस्ट विडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाईजान इस बार भी कोई फिरंगी मेहमान लेकर आए हैं जो बिग बॉस के घर में कैद होगा। आइए जानते हैं कौन है वो सदस्य

Image

Navid Sole in Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : टीवी का सबसे पसंदीदा शो बिग बॉस सीजन 17 कुछ ही घंटो में शुरू होने जा रहा है। अपने फैंस की बेताबी बढ़ाते हुए शो के मेकर्स थोड़ी थोड़ी देर में कोई न कोई प्रोमो वीडियो जारी कर रहे हैं। जिसमें आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर लगातार अपडेट जारी किया जा रहा है। हाल ही में अपलोड हुए लेटेस्ट विडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाईजान इस बार भी कोई फिरंगी मेहमान लेकर आए हैं जो बिग बॉस के घर में कैद होगा। आइए जानते हैं कौन है वो सदस्य

कलर्स टीवी के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार सलमान खान( Salman Khan) एक विदेशी मेहमान से बातें करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में भाईजान जान उसे घर के रूल बता रहे हैं और समझा रहे है कि घर में इंग्लिश में बात करना अलाउड नहीं है। सलमान खान उनसे हिंदी बुलवाने की कोशिश कर रहे हैं और वह टूटी-फूटी हिंदी बोल पा रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में उस सदस्य का चेहरा नहीं दिखाया जा रहा. फैंस भी आवाज सुनकर उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. आइये आपको बता ही देते हैं कि ये फिरंगी मेहमान कोई और नहीं बल्कि नवीद सोले( Navid Sole) हैं। वह एक फार्मेसी डिग्री होल्डर हैं और रिच किड्स गो स्किंट, ईटिंग विथ माय एक्स जैसे इंटरनेशनल शोज में नजर आ चुके हैं। अब देखना यह है कि बिग बॉस सीजन 17 में वह क्या कमाल दिखा पाते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article