टीवी मसाला

Bigg Boss 17 : घर वालों से नहीं संभल रहा कोई भी काम, बिग बॉस में छिड़ा महासंग्राम

Bigg Boss 17 Fight : जी हां घर में हर कोई एक दुसरे के साथ भिड़ता नजर आ रहा है जिसे देखकर लग रहा है कि बिग बॉस में महासंग्राम होने वाला है। दिमाग वाले दिल से तो दिल वाले दम से लड़ाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों हो रही है ये लड़ाई

Image

Bigg Boss 17 First Day

Bigg Boss 17 Fight : बिग बॉस सीजन 17 का आगाज धूमधाम से हो चुका है। धमाकेदार स्टारकास्ट के साथ 17 सदस्यों ने शो में कल रात एंट्री मार ली है। वहीं एक दिन जहां छोटे मोटे झगड़े के साथ बीत गया. वहीं आज रात शो का असली खेल शुरू होने जा रहा है। जी हां घर में हर कोई एक दुसरे के साथ भिड़ता नजर आ रहा है जिसे देखकर लग रहा है कि बिग बॉस में महासंग्राम होने वाला है। एक भी ऐसा सदस्य नहीं है जो आपस में भिड़ न रहा हो। दिमाग वाले दिल से तो दिल वाले दम से लड़ाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों हो रही है ये लड़ाई

दरअसल बिग बॉस ने दिमाग वाले घर में रहने वाले सदस्य को टीम लीडर का खिताब दिया था। यही वो लोग थे जो एक दूसरे में घर ले काम की ड्यूटी बाटने वाले थे। रात को हुई बातचीत के अनुसार जिगना वोरा( Jigna Vora) , अनुराग डोभाल( Anurag Dhobhal) , सना ने घर के लोगों में अलग अलग काम की ड्यूटी बांट दी लेकिन सुबह होती ही काम को लेकर सबके बीच हंगामा शुरू हो गया। किसी ने कोई काम कर दिया तो किसी ने कुछ और । बिग बॉस के घर में नए नए रहने आए इन सदस्यों के बीच खूब हंगामा हो गया जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिग बॉस ही हैं जो इस झगड़े को सुलझा सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article