टीवी मसाला

बिग बॉस 17 फ़ेम अनुराग डोभाल को मां-बाप ने किया टॉर्चर, रो-रोकर किए सनसनी खेज खुलासे

Anurag Dobhal News: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फ़ेम अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। अनुराग ने बताया कि उनके माता-पिता ने खूब टॉर्चर किया और घर से बेदखल भी कर दिया है। क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Anurag Dobhal Youtube

Anurag Dobhal News: यूट्यूबर और बिग बॉस सीजन 17 फ़ेम अनुराग डोभाल जो UK राइडर के नाम से भी मशहूर हैं वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने परिवार को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही अनुराग ने रो-रोकर अपनी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर भी बताया। अनुराग ने खुलासा किया कि माता-पिता ने उन्हे घर से बेघर कर दिया क्योंकि उन्होंने इंटर कास्ट शादी की। साथ ही अनुराग ने कई बार सूइसाइड करने की कोशिश भी की थी। यहां पढिए पूरी खबर।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने वीडियो के शुरुआत में बताया की ये उनका यूट्यूब पर आखिरी दिन हो सकता है। पत्नी रीतिका मेरी फैन थी और काफी समय से मुझे मैसेज कर रही थी। मैंने एक दिन रिप्लाइ किया और हमारे बीच दोस्ती हुई, प्यार और फिर मैंने शादी का फैसला किया। कास्ट अलग होने की वजह से पहले मेरे मां-बाप ने शादी के लिए मना किया लेकिन बाद में वो मान गए। लेकिन शादी के 5 दिन पहले उन्होंने शादी में शामिल होने से मना कर दिया। मैंने उनके आगे हाथ जोड़े पैर पड़ा की ऐसे मत कीजिए मेरी बहुत बेइज्जती होगी। सिर्फ यही नहीं मैंने सूइसाइड करने की भी कोशिश की थी लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया ये सोचकर मेरे मां-बाप का क्या होगा। इस दुनिया में दोस्त, परिवार और खुद के मां-बाप भी आपके सगे नहीं होते। जब मेरी शादी हुई उन्होंने कहा कि इस लड़की को लेकर घर मत आना। मैं दोबारा रिज़ॉर्ट रीतिका को लेकर गया कि पेरेंट्स का गुस्सा शांत हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अनुराग आगे कहते हैं, 'मेरे भाई कलम ने मुझे बोला कि तूने घरवालों का नाम खराब कर दिया है। जब मैंने मां-बाप से पूछा की क्या दिक्कत है तो उन्होंने बोला तू चिल्लाता और लड़ता है हमसे। मैं बस इतना कहना चाहूंगा की मेरी मौत के जिम्मेदार माता-पिता, कलम भाई, झनक और श्रेया होंगे। सब खत्म हो गया है और मैं पागल होता जा रहा हूं।' अनुराग के इस वीडियो पर मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article