Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की शुरुआत से ही ईशा माल्वीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की दुश्मनी को लेकर दर्शकों के मन में जो कुछ भी शंका थी अब वो क्लियर हो गई है। सलमान खान के सामने स्टेड पर ही दोनों अपनी पिछली जिंदगी की वजह से लड़ने लगते हैं। दोनों एक दूसरे को भला बुरा भी कहते हैं। जिसके बाद घर में घुसने के बाद भी दोनों का लड़ाई झगड़ा कम नहीं होता। दोनों यहां तक एक दूसरे को कह देते हैं कि वह एक दूसरे की शक्त तक नहीं देखना चाहते हैं।
इसी वजह से दोनों अलग अलग मकान में रहने का निर्णय करते हैं। हालांकि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में यह साफ हो गया है कि ईशा और अभिषेक दुश्मनी का सिर्फ नाटक कर रहे थे। आइए जानते हैं कैसे?
खुल गई ईशा और अभिषेक के नाटक की पोल
जब घर पर मकान बदलने वाला मजाक किया जाता है तो ईशा और अभिषेक एक साथ मकान में रहने की बात करते हैं। जिसके बाद बिग बॉस ईशा से पूछते हैं कि इतनी जल्दी दोनों ने एक रहने का फैसला कर लिया। जिसपर ईशा कहती हैं, 'अब उन्होंने अभिषेक को माफ कर दिया है और वह अपने रिश्ते को समय देना चाहते हैं।' जिसके बाद अब फैंस का मानना है कि दोनों की इस फेक दुश्मनी की पोल काफी जल्दी ही खुल गई है।
