Bigg Boss 17 Nomination Task: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 की शुरुआत हो गई है। बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे से लेकर, नील भट्ट और सनी आर्या तक कई फेमस सितारे शामिल हुए हैं। बिग बॉस 17 का पहला नॉमिनेशन टास्क आज होने वाला है। जहां कई कंटेस्टेंट्स पर पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार टूटने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट पतली लगी से बचते नजर आएंगे। बिग बॉस का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें घर के सभी कंटेस्टेंट को एक दूसरे को नॉमिनेट करने का टास्क दिया जाता है। इस बीच जारी ्प्रोमो में ज्यादातक कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा का नाम लेते नजर आ रहे हैं।
जिसके बाद मनारा रोने भी लगती हैं। मनारा को इमोशनल होता देख कई फैंस का भी दिल पसीज गया है। बिग बॉस के इस प्रोमो को देखने के बाद यह साफ हो गया है कि आज का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प होने वाला है।
रोने लगीं मनारा चोपड़ा
बिग बॉस के इस प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन के लिए दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद कई लोग सीधा मनारा का ही नाम दे देते हैं। कई लोगों को मनारा के एटीट्यूड से प्रोबलम है। बीते एपिसोड में ईशा माल्वीय भी इसको लेकर बात कर रही थीं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन से कंटेस्टेंट नॉमिनेट होंगे।
