Bigg Boss 16: टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में पिछले दिनों शालीन (shaleen Bhanot), टीना दत्ता (Tina Datta) और सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के बीच अच्छी बॉन्डिंग को देखने को मिल रही थी। वीकेंड के वार एपिसोड में सुंबुल के पिता (Sumbul Touqeer dad) पहुंचे थे। उन्होंने सुंबुल की आंंखें खोलते हुए उनके दोनों दोस्त शालीन और टीना दत्ता को लेकर कई खुलासा किए।
सुंंबुल के पिता ने अपनी बेटी से बात करते हुए कहा था कि तुम्हारे पीछे टीना और शालीन मजाक उड़ाते हैं। बेटा देख लो ये दुनिया कैसी है? उन्होंने कहा था, शालीन मेरी बेटी आपसे साफ दिल के साथ मिली थी और आपने क्या किया उसका नेशनल टेलीविजन पर मजाक उड़ाया। आप चाहते तो उसे बेटी या बहन की तरह समझा सकते थे। इतना ही नहीं सुंबुल के पिता ने टीना को भी टारगेट किया।
टीना के पापा भड़के सुंबुल के पिता पर
बिग बॉस के इस एपिसोड के बाद टीना दत्ता के पिता सामने आए हैं। टीना के पापा सुंबुल के पिता पर काफी भड़के हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे कल के एपिसोड से बहुत दुख हुआ। उन्होंने आगे कहा, 'पापा गए तो दोनों के जानें चाहिए थे। उम्र से थोड़ी होता है कि वो छोटी है तो उसके पिता जाकर उसे गाइड करेंगे। रियलिटी शो में सब बरा-बर है कोई छोटा, बड़ा नहीं होता है, स्टेज पर सब एक है। टीना ने अपनी और से हर वक्त सही सलाह दी थी ताकि सुंंबुल को हर्ट न हो, सुंबुल का सोच कर ही तो टीना ने पहले ही क्लीयर करने के लिए बोला था। मैं यही बोलूंगा अपनी बेटी को उठाने के लिए, दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए'।
शो में टीना दर्शकों को अपने फनी अंदाज से एंटरटेन कर रही हैं। एक्ट्रेस का सभी कंटेस्टेंट के साथ अच्छा बॉन्ड है। एक्ट्रेस की अब्दू से लेकर गौतम विग तक से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। जब से एक्ट्रेस बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं, तब से वो लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं।
