टीवी मसाला

Bigg Boss 16: निमृत या प्रियंका, किसका पलड़ा भारी? सलमान के इस दांव से पलट जाएगा गेम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 08:19 PM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में टीवी की चहेती बहुएं प्रियंका और निमृत के बीच शुरुआत से ही टक्कर देखने को मिल रही हैं। सलमान ने घरवालों से पूछा किसका पलड़ा है भारी?

Image

priyanka and nimrit (credit pic: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है
  • सलमान ने घरवालों से पूछा निमृत या प्रियंका किसका पलड़ा भारी है?
  • क्या सलमान के इस दांव से बदल जाएगी घर की गेम

Bigg Boss 16: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग बदलते दिन के साथ रोज बदलती हुई नजर आ रही हैं। आज वीकेंड का वार एपिसोड है। वीकेंड के वार का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। आज के एपिसोड में बतौर स्पेशल गेस्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आने वाले हैं। ये दोनों स्टार्स घरवालों के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई देंगे।

मेकर्स की तरफ से वीकेंड के वार एपिसोड के कुछ प्रोमो रिलीज हुए हैं। प्रोमो में सलमान घरवालों के साथ एक साथ गेम खेलते हैं। गेम के दौरान घरवालों को बताना है कि निमृत या प्रियंका में से घर में किसका पलड़ा भारी है। घरवालों को बताना है कि दोनों में किस की गेम सही हैं। सभी घरवाले अपनी बॉन्डिंग के हिसाब से वोट करते हैं। अब कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

निमृत या प्रियंका किसका पलड़ा है भारी

प्रियंका और निमृत दोनों टीवी की पॉपुलर बहुएं हैं। दोनों के बीच शो के पहले हफ्ते से टफ कंपटीशन देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच अक्सर घर में छोटी- छोटी चीजों को लेकर फाइट होती रहती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि घरवाले किसे ज्यादा दमदार खिलाड़ी मानते हैं।

थैंक गॉड के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ और रकुल पहुंचे बिग बॉस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत अपनी फिल्म थैंक गॉड के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे हैं। दोनों स्टार्स घरवालों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ अब्दू से कहते हैं कि आपको हर बेडरूम से खाने को दो - दो आइम उठाने हैं। इसके बाद मैं आपको बदले में बर्गर दूंगा। अब्दू ये सुनकर बेहद खुश हो जाते हैं। वहीं, रकुल प्रीत ने बताया कि अब्दू उनके फेवरेट कंटेस्टेंट हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article