टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बेटी को बिग बॉस भेजने पर बोले सुंबुल तौकीर खान के पिता- 'मैं चाहता हूं वह घर के अंदर झेले तकलीफ'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 06:05 PM IST

Bigg Boss Season 16: बिग बॉस 16 शुक्रवार का वार में सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर खान हसन ने शालीन भनोट और टीना दत्ता का पर्दाफाश किया था। शो के बाद तौकीर हसन खान ने बताया कि क्यों उन्होंने अपनी बेटी को इस विवादित रिएलिटी शो का हिस्सा बनाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार का वार एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान के पिता आए थे।
  • सुंबुल के पिता तौकीर हसन खान ने किया था शालीन का पर्दाफाश।
  • सुंबुल के पिता ने बताया क्यों भेजा बेटी को बिग बॉस के घर में।

Bigg Boss 16 Sumbul Touqeer Father: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss Season 16) के दो हफ्ते बीतने वाले हैं। इमली यानी सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के फैंस उनके प्रदर्शन से निराश हैं। फैंस का मानना है कि वह केवल शालीन भनोट की परछाई बनकर रह गई हैं। शुक्रवार के वार एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन खान आए थे। सुंबुल के पिता ने जहां शालीन भनोट और टीना दत्ता को डांट लगाई। वहीं, अपनी बेटी को सलाह दी कि वह दोनों ही कंटेस्टेंट से दूर रहे। वह सोचती हैं कि दोनों उनके दोस्त हैं पर ऐसा नहीं है। शो से आने के बाद अब तौकीर हसन खान ने बताया कि उन्होंने सुंबुल को बिग बॉस में क्यों भेजा।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तौकीर हसन खान (Touqeer Khan Hasan) ने कहा, 'मेरी बेटी को एहसास नहीं है कि वह जिन लोगों पर भरोसा कर रही हैं, वह उनकी पीठ पीछे क्या बातें कर रहे हैं। मुझे ऑडियंस से काफी मैसेज आ रहे हैं। मुझसे पूछा जा रहा है कि क्यों मैंने अपनी 18 साल की बेटी को ऐसे रिएलिटी शो में क्यों भेजा जो बहुत ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में मैं उन्हें शालीन और टीना को लेकर सतर्क करना चाहता था। इसी कारण में वीकेंड एपिसोड में गया। सुंबुल अभी छोटी और बहुत ज्यादा भोली हैं।'

शालीन और टीना ने की ये गलती

सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना पर कहा, 'शालीन और टीना ने सुंबुल के साथ चीजें साफ नहीं की, वह आगे बढ़े और पूरे घर से इस बारे में बात करते रहे। इससे सुंबुल बुरी दिखी। सुंबुल एक ऐसी लड़की है, जो इन सभी चीजों की परवाह नहीं है। वह लोगों से गले लगती हैं और सभी के साथ बहुत स्वीट हैं। लेकिन, इसे गलत तरीके से लिया। वह अभी केवल 18 साल की हैं, जब वह 14 साल की थीं तो बहुत इंट्रोवर्ट थीं। जब वह बड़ी हो रही थी तो मैं उसका पिता और मां दोनों था। जब मैं उस पर ध्यान देता था तो वह मेरे साथ भी ऐसा ही व्यवहार करती थीं। इसी कारण वह शालीन के साथ ऐसा कर रही है।'

इस वजह से भेजा बिग बॉस में

तौकीर हसन खान ने कहा, ' सुंबुल ने अभी तक केवल अच्छी और पॉजीटिव चीजें ही देखी है। उसे पता नहीं है कि दुनिया कैसे चलती है। मैं उसका सिंगल पैरेंट हूं और मेरे बाद उसका ख्याल रखने के लिए कोई भी नहीं है।'

बकौल तौकीर खान, 'मैं सुंबुल को उन तकलीफों का एहसास करवा चाहता था। मैं चाहता था कि वह चीजों का अनुभव लें, जो उसे बाहरी दुनिया के लिए तैयार करेगा। मैं चाहता हूं कि हर लड़की उससे प्रेरणा लें और अपने सपनों को पूरा करें।'

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article