टीवी मसाला

Bigg Boss 16: गेम के आखिरी पड़ाव में शिव ठाकरे ने निम्रत को दिया धोखा, फैंस बोले- गेम चेंजर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 18, 2023, 09:01 PM IST

Bigg Boss 16:बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। शो में हर कंटेस्टेंट अपनी गेम खेल रहा है। गेम के आखिरी हफ्तों में शिव ठाकरे ने अपनी दोस्त निम्रत को धोखा देकर प्रियंका को चुना। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। घर में निम्रत कौर आहूवालिया घर की नई कैप्टन बन गई हैं। टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के लिए घरवालों को निम्रत की कैप्टेंसी को छीनना होगा। इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया कि आप निम्रत की जगह किसे कैप्टन बनान चाहते हैं। बिग बॉस एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी से टिकट टू फिनाले के लिए दो कंटेस्टेट्स का नाम पूछते हैं। बिग बॉस शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से पूछते हैं कि आपको घर में किसकी गेम कमजोर लग रही हैं। शिव और एमसी स्टैन कहते हैं कि अंकित के जाने के बाद से उनकी गेम नहीं दिखाई दे रही है। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है।

प्रोमो में शिव टिकट टू फिनाले टास्क के लिए प्रियंका चौधरी और एमसी स्टैन का नाम लेते है। प्रियंका का नाम सुनने के बाद निम्रत हैरान रह जाती है। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे का वाडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिव के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि शिव ठाकरे घर में गेम चेंजर है। दूसरे यूजर ने लिखा, गुड स्टेप शिव ठाकरे, मेकर्स का प्लान समझ गया बंदा। तीसरे यूजर ने लिखा, गेम चेंजर शिव ठाकरे।

शिव ठाकरे बने गेम चेंजर

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, इस हफ्ते घर से सौंदर्या शर्मा एलिमिनेट हो सकती हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article