Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने कुछ ऐसा किया, जिसको देखकर लोग देखते ही रह गए। शेखर, बिग बॉस कंटेस्टेंट और रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) के अवतार नजर आए हैं। उन्ही की तरह रैप गाने, उन्हीं का स्टाइल कॉपी करते हुए शेखर सुमन ने बिग बॉस रविवार का एपिसोड अपने नाम कर लिया है। दरअसल शेखर सुमन की एंट्री से पहले एमसी स्टेन का एक गाना बजने लगता है, जिसको सुनकर सभी चौंक जाते हैं, और फिर एंट्री होती है शेखर सुमन की, जो कहते हैं कि वह असली एमसी स्टेन है और घर में मौजूद व्यक्ति नकली है।
बस इसको साबित करने के लिए वह एमसी स्टेन को चैलेंज देते हैं कि आप घर के कंटेस्टेंट पर रैप बनाओ फिर मैं बनाउंगा। अब एमसी स्टेन तो पहले से रेडी नहीं होते इसलिए शेखर सुमन ही रैप गाना शुरू कर देते हैं।
टीना और शालीन की उड़ाई धज्जियां
शेखर सुमन ने अपनी रैप में जिन दो कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाई वह यकीनन टीना और शालीन ही रही हैं। उन्होंने अपने रैप में शालीन के बारे में कहा, ‘वह संईया बनने आया था और भैया बन कर जाएगा।’ बस ऐसी ही कुछ रैप से सलमान की तरह ही शेखर सुमन ने भी टीना और शालीन के रिश्ते पर निशाना साधा। इस बीच टीना यकीनन इस मजाक से नाराज लग रही थीं। एक तरफ जहा शालीन के साथ ही घर के बाकी सदस्य शेखर सुमन के रैप का मजा ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर टीना को यकीनन यह मजाक ज्यादा पसंद नहीं आया है।
प्रियंका की अंगूठी का बना मजाक
जब से बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम ने प्रियंका की अंगूठी का मुद्दा उठाया है, तभी से यह कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वीकेंड का वार में पहले सलमान खान ने इस मुद्दे पर प्रियंका का मजाक उड़ाया फिर शेखर सुमन ने भी अपने रैप के जरिए उनकी 40 लाख की अंगूठी पर मजाक बनाना शुरू कर दिया।
