Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शनिवार का वार एपिसोड टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) Q के लिए बेहद कठिन रहा है। सलमान खान से लेकर शो में मौजूद दर्शकों ने शालीन और टीना से कई कड़वे सवाल पूछे और दोनों के रिश्ते पर भी लगातार सवाल उठते रहे। इस बीत एक दर्शक ने तो टीना को शालीन के प्रति एक्स्ट्रा पजेसिव भी करार दे दिया। इसके बाद तो मानो टीना पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। टीना ने इस सभी बातों को इतना सीरियस ले लिया कि वह शालीन से दोस्ती तोड़ने तक की बात भी करने लगीं। इस बीच टीना ने कुछ ऐसा भी खुलासा कर दिया जिसने सभी फैंस को हैरान कर दिया है।
‘मुझे बाहर जाकर शादी करनी है’
टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता कल शनिवार के वार एपिसोड में अपना नाम शालीन के साथ जुड़ता देख बेहद परेशान हो गईं और अजीब तरह से रिएक्ट करने लगीं। इस बीच पर शालीन भनोट को यह कहती हुई नजर आईं, ‘यार हमारे बीच कुछ नहीं है पर जिस पर उस दर्शक ने मुझसे बात की वह काफी रूड था, मुझे नहीं पता बाहर चीजें किस तरह दिख रही हैं, पर मुझे अपने बारे में सोचना पड़ेगा। मुझे बाहर जाकर शादी भी करनी है। हमारे लिए यही अच्छा है कि हम थोड़ा अलग-अलग ही रहें।
इस पर शालीन अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमें इन सब चीजों पर इतना रिएक्ट नहीं करना चाहिए, कुछ समय तक कंट्रोल करने के बाद हम फिर से पहले की तरह ही रहने लगेंगे तो इतना सोचने का कोई फायदा नहीं है।’ इसके बाद टीना गुस्से में वहां से निकल गईं।
ऑडियंस ने लगाए टीना पर गंभीर आरोप
शनिवार के वार एपिसोड में एक दर्शक ने टीना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने टीना को शालीन के प्रति ओवर पजेसिव बताया और कहा कि जब भी सौंदर्या या सुंबुल उनके नजदीक जाती हैं तो आपको प्रॉब्लम होने लगती हैं। अगर आपको उनसे प्यार है तो साफ-साफ बता क्यों नहीं देतीं।
