टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट की EX-वाइफ दलजीत कौर ने मेकर्स को लिखा लेटर, अब बिग बॉस उठाएंगे कठोर कदम?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 20, 2023, 03:17 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है, इस बीच टीना ने शालीन की वाइफ को लेकर भी कमेंट किया, जिसके बाद अब शालीन और टीना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, दलजीत कौर मे मेकर्स को आधिकारिक लेटर लिखा है।

Image

Shalin Bhanot and Daljeep Kaur

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट और टीना दत्ता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
  • शालीन भनोट की एक्स वाइफ ने मेकर्स को लेटर लिखा है।
  • दलजीत कौर ने टीना और शालीन के खिलाफ बयान दिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है, दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे के बारे में काफी भला-बुरा बोलते हुए भी नजर आए हैं। इस बीच टीना ने शालीन की वाइफ को भी अपनी इस लड़ाई में घसीट लिया है। जिसके बाद अब शालीन और टीना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने मेकर्स को टीना और शालीन के खिलाफ एक आधिकारिक लेटर लिखा है और इस बात की नाराजगी जताई है कि जब बिग बॉस के घर में बाहर के किसी व्यक्ति की चर्चा नहीं की जा सकती है तो बार-बार मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है। जिसके साथ ही अब उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड का वार पर या तो सलमान खान या फिर बिग बॉस खुद टीना और शालीन को इसके लिए एक कठोर सजा दे सकते हैं।

टीना ने दलजीत कौर को लड़ाई में घसीटा

शालीन भनोट ने कप्तानी टास्क में निमृत कौर आहलूवालिया को सपोर्ट किया जिसके बाद टीना और प्रियंका भड़क गईं और उन्हें दोगला बुलाने लगीं। जिसके बाद शालीन भनोट भी टीना दत्ता पर भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'तुम खुद अपनी तरफ देखो, एक लड़के के बाद दूसरा लड़का चाहिेए होता है तुम्हे'। यह सुनकर टीना दत्ता आग बबूला हो जाती हैं और शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी तक दे देती हैं। वह आगे कहती हैं, 'जिस इंसान ने अपनी पत्नि की इज्जत नहीं की वह और कितना घटिया हो सकता है।'

दलजीत कौर ने जताई नाराजगी

इस पर दलजीत कौर ने बिग बॉस को लेटर लिखते हुए कहा, 'शालीन भनोट लगातार मुझे अपनी लड़ाई में घसीट रहे हैं, मुझे यह बिलकुल पसंद नहीं है जब मैं घर पर नहीं हूं तो मेरी बात भी क्यों हो रही है। जब मैं बिग बॉस के घर में गई थी तो मैने एक बार भी शालीन का जिक्र नहीं किया लेकिन शालीन लगातार मेरे बारे में बात करता है। अब मैं आगे बढ़ चुकी हूं।'

बता दें शालीन भनोट और दलजीत कौर ने आपसी मतभेद के बाद तलाक लेने का फैसला किया था, दोनों दी टीवी के जाने-माने चेहरे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article