Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है। इस बीच दोनों एक दूसरे पर कई भद्दे कमेंट भी करते नजर आए हैं। इस पूरी लड़ाई की शुरुआत तब होती है जब बिग बॉस घर वालों को निमृत से कप्तानी छीनने के लिए एक दावेदार चुनने के लिए कहते हैं। जिस पर बाकी कंटेस्टेंट अपनी राय रखते हुए एक कंटेस्टेंट का नाम देते हैं। इस बीच शालीन भनोट कहते हैं कि वह चाहते हैं कि निमृत की घर की कप्तान बनी रहें, जिसपर टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी का गुस्सा फूट जाता है। टीना और प्रियंका, शालीन को दोगला बताने लगती हैं। उनका मानना है कि खुद शालीन निमृत की कप्तानी छीनने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन आखिर में वह बिलकुल पलट गया है।
टीना दत्ता ने शालीन की पत्नी को घसीटा
शालीन भनोट को दोगला बताते हुए, प्रियंका और टीना का गुस्सा उनपर फूट जाता है। इस बीच शालीन भी पलटवार करते हैं और टीना को काफी भला-बुरा बोलने लगते हैं, वह टीना के कैरेक्टर तक पर सवाल खड़े करते हैं और कहते है कि एक लड़के के जाने के बाद तुम्हें दूसरा लड़का चिपकने के लिए चाहिए होता है। शालीन अपने इस जुबानी हमले से सीधे तौर पर शिव का नाम घसीट रहे थे, जिसके बाद टीना काफी परेशान नजर आती हैं और शालीन को सुनाने लगती हैं। वह कहती हैं कि जिस इंसान ने अपनी पत्नी की इज्जत नहीं रखी वो मेरी इज्जत क्या रखेगा।
‘मुझे इसी हफ्ते बाहर जाना है’
शालीन भनोट के साथ लड़ाई के बाद टीना दत्ता कहती हैं, ‘बिग बॉस आपने इसलिए मुझे साइन किया था क्या? कि मेरी इज्जत उछाली जा सके, मेरे कैरेक्टर के बारे में बात की जा सके। अगर सलमान सर ने अब इस पर कुछ नहीं बोला तो फिर मुझे यहां नहीं रहना है, मैं इसी हफ्ते वॉलंटरी एग्जिट लेना चाहती हूं।
