टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने शालीन भनोट को दी थप्पड़ मारने की धमकी, कहा- 'इसी वजह से तेरी पत्नी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 09:09 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो जारी हो गए हैं, इस प्रोमो में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है, दोनों एक दूसरे को काफी भला-बुरा कह रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता तो शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी देती हुई भी नजर आ रही हैं।

Image

Shalin Bhanot and Tina Dutta Fight

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हो गया है।
  • टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच होगी जमकर लड़ाई।
  • टीना दत्ता ने दी शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन में अब कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिलने वाला है, क्योंकि कंटेस्टेंट के बीच अब ट्रॉफी को लेकर मारा-मारी शुरू होने वाली है। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी हो गए हैं, इस प्रोमो में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है, दोनों एक दूसरे को काफी भला-बुरा कह रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता तो शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी देती हुई भी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर शालीन भनोट भी कम नहीं हैं, वह टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं। जिसके बाद तो टीना और भी भड़क जाएंगी व शालीन की एक्स वाइफ को लेकर भी एक बड़ा कमेंट कर देती हैं।

शालीन और टीना के बीच यह लड़ाई तब शुरू होती है, जब बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि वह निमृत की कप्तानी बरकरार रखना चाहते हैं या नहीं, जिसके बाद शालीन भनोट निमृत के पक्ष में वोट देंगे जिससे टीना और प्रियंका चौधरी चिढ़ जाते हैं।

शालीन भनोट को बताया दोगला

बिग बॉस के प्रोमो मे शालीन भनोट कहते हैं, 'बिग बॉस में चाहता हूं कि निमृत कौर आहलूवालिया की कप्तानी बरकरार रहे।' जिसके बाद टीना और प्रियंका चौधरी का गुस्सा, शालीन पर फूट पड़ता है। टीना, शालीन को दोगला बताते हुए कहती हैं, पहले खुद ही हमारे साथ निमृत की कप्तानी छीनने की प्लानिंग प्लॉटिंग करता हो और आखिर में पलट जाता है।'

जिसके बाद शालीन ने कहा, 'तुम खुद अपनी तरफ देखो, एक लड़के के बाद दूसरा लड़का चाहिेए होता है तुम्हे'। यह सुनकर टीना दत्ता आग बबूला हो जाती हैं और शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी तक दे देती हैं। वह आगे कहती हैं, 'जिस इंसान ने अपनी पत्नि की इज्जत नहीं की वह और कितना घटिया हो सकता है।'

इस बीच टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच प्रियंका चौधरी लड़ाई को शांत करवाने की कोशिश करती हैं और खासकर टीना को चुप रखने की कोशिश करती हैं। शालीन भनोट और टीना दत्ता की इस लड़ाई को देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट जमकर मजे लेने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article