Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। इस बीच अब घर में अब दोस्ती के खत्म होने का दौर भी शुरू हो गया है। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) समेत अब सभी कंटेस्टेंट की नजरें सीधा बिग बॉस की ट्रॉफी पर होने वाली हैं। इस बीच बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। निमृत कौर आहलूवालिया और शिव ठाकरे की दोस्ती के बीच दरार आने वाली है। दोनों कंटेस्टेंट की दोस्ती के कई चाहनेवाले हैं। अब फैंस सवाल उठा रहे हैं कि फिलाने से चंद हफ्तों पहले क्या शिव और निमृत की दोस्ती टूट जाएगी। इस बीच बाकी घरवाले खास तौर पर सौंदर्या शर्मा और शालीन भनोट दोनों की दोस्ती को हमेशा के लिए तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
वह लगातार निमृत के कान भर रहे हैं। जिसका असर भी देकने को मिल रहा है। शिव और निमृत के बीच बहसबाजी देखने को मिलती है और दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगते हैं।
टूट जाएगी निमृत और शिव की दोस्ती?
बिग बॉस के प्रोमो में सौंदर्या, निमृत से कहती हैं, 'तुमने अपनी आंखे बंद कर ली हैं क्या जो तुम्हे सच भी नहीं दिख रहा है। शिव ने प्रियंका और एमसी स्टैन का नाम लिया, जबकी वो तुम्हारा दोस्त है। क्या वो तुम्हें एक स्टॉन्ग कंटेस्टेंट नहीं मानता?' इसके साथ ही शालीन भनोट भी ये कहते हुए नजर आते हैं, 'तुम्हें समझ आ रहा है कि कौन तुम्हारे साथ है और कौन नहीं, दोस्त अपनी आंखे खोलो।' इसके बाद निमृत शिव से कहती हुई नजर आती हैं, 'जब तुझसे कप्तानी के लिए दो नाम लेने के लिए बोला गया तो तूने एमसी स्टैन और प्रियंका चौधरी का नाम लिया, उसी प्रियंका का नाम जो तेरे बारे में भला-बुरा बोलती है।'
शिव ठाकरे के लिए निमृत ने की चीटिंग
इसके साथ ही शिव से बात करते हुए निमृत कहती हैं, 'राशन वाले टास्क में शालीन तुझसे पहले आया था लेकिन मैने तेरा नाम ही लिया है।' इसके साथ ही निमृत, शिव के बारे में बोलती है कि अब धीरे-धीरे इसकी परतें खुल रही हैं यह सब कुछ बस 150 कैमरों को लिए ही करता है। वहीं दूसरी ओर शिव भी निमृत के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि इसका शालीन के साथ अलग बॉन्ड है और ये मुझे पागल समझ रखा है।
