Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में वीकेंड के वार के बाद अब तूफान आने वाला है। बिग बॉस घरवालों को एक ऐसा टास्क देने वाले हैं, जिससे घर एक बार फिर दो हिस्सों में बंटने वाला है। एक तरफ राजा के फेवरेट सदस्य होंगे वही दूसरी ओर राजा की ठुकराई हुई जनता। हालांकि बिग बॉस ने इस बार मेहनत करने का काम राजा के फेवरेट लोगों को दे दिया है। इस टास्क में राजा साजिद की सत्ता बचाने की जिम्मेदारी उनके फेवरेट कंटेस्टेंट की होने वाली है, लेकिन राजा की ठुकराई हुई जनता भी तख्तापलट करने की पुरजोर कोशिश में नजर आने वाली है।
सत्ता बचाने के लिए चीटिंग पर उतर आए साजिद
बिग बॉस ने घर वालों को एक ऐसा टास्क दिया है, जिसके राजा की ठुकराई हुई जनता को राजा के फेवरेट्स को तरह-तरह के टास्क देने हैं। अगर वह उन टास्क को पूरा नहीं कर पाते तो जीत राजा की ठुकराई जनता की हो जाएगी। हालांकि टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट ये हैं कि इस कार्य का संचालक खुद राजा यानी साजिद खान होने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार साजिद किसी भी कीमत पर अपनी ठुकराई हुई जनता को टास्क नहीं जीतने देने वाले। वह निमृत कौर और शिव ठाकरे के साथ पहले से ही यह प्लानिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, ‘वो जो भी टास्क देंगे मैं उसे मुश्किल बता कर रद्द करवा दूंगा’।
अर्चना और प्रियंका हुईं आग बबूला
साजिद को कार्य में चीटिंग करते हुए देख, अर्चना और गौतम आग बबूला होने वाली हैं। प्रियंका साफ-साफ कहती हैं, ‘ये तो चीटिंग है साजिद जी’। जिसपर साजिद भी गुस्से में आकर यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘हां संचालक चीटिंग कर रहा है’। प्रियंका यह सवाल उठा रही हैं, ‘अगर संचालक ही टास्क दे रहा है तो हम आखिर गेम ही क्यों खेल रहे हैं’।
अब देखने वाली बात यह होने वाली है कि खुद बिग बॉस इस पर किस तरह से रिएक्ट करने वाले हैं। क्या साजिद की चींटिंग के साथ ही उनकी सत्ता इस हफ्ते भी बरकरार रहने वाली हैं, यह ठुकराई हुई जनता सत्ता में फेरबदल कर देगी।
