टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना और शालीन को उनकी औकात दिखाएगी Sumbul, पिता ने फोन पर की बात

Sumbul Touqeer Khan's Father on Shalin-Tina: शनिवार के वार पर सलमान खान ने सुंबुल तौकीर खान को उनकी हरकतों के लिए खूब लताड़ लगाई थी। अब रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में सुंबुल कॉन्फेशन रूम में अपने पिता से बात करती दिखाई देंगी।

Image

Sumbul Shalin and Tina

Sumbul Touqeer Khan's Father on Shalin-Tina: 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहा है। वहीं घर में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच पनपन रहे लव एंगल ने भी सभी का ध्यान खींचा है। हाल ही में बिग बॉस के घर में शालीन और एमसी स्टेन के बीच तगड़ी लड़ाई हुई थी। इन दोनों की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। इसके बाद टीना दत्ता ने इस लड़ाई में शालीन की साइड नहीं ली। इसके बाद टीना और शालीन के बीच इन चीजों को लेकर काफी बहस हुई। टीना दत्ता ने बार-बार शालीन से अकेले में बात करने के लिए सुंबुल तौकीर खान से 5 मिनट मांगे थे लेकिन उन्होंने शालीन को अकेला छोड़ने से मना कर दिया। सुंबुल की इस हरकत और शालीन के प्रति लगाव को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें जमकर लताड़ लगाईं। उन्होंने घरवालों से भी शालीन के प्रति सुंबुल के बर्ताव को लेकर राय मांगी। सभी घरवालों ने सलमान खान की बातों को सही बताया। इस वाक्य के बाद सुंबुल के पिता ने एक बार फिर कॉन्फेशन रूम में बेटी से बात की है।

बिग बॉस तक के अनुसार आज रात के एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) कॉन्फेशन रूम में अपने पिता से फोन पर बात करेंगी। इस दौरान सुंबुल के पिता कहते हैं कि बेटा आपको टीना और शालीन को उनकी औकात दिखानी है नेशनल टीवी पर। हालांकि मेकर्स के इस डिसिशन से दर्शक खुश नहीं हैं। कई लोगों का यह कहना है कि सुंबुल को बार-बार उनके पिता से बात करने का मौका क्यों दिया जा रहा है जबकि घर में और भी सदस्य हैं। बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुंबुल अपने पिता की दी हुई सीख पर खरा उतर पाएगी या नहीं।

बीते एपिसोड में सलमान खान ने गौतम विज को सबसे कम वोट मिलने पर घर से बाहर कर दिया है। कई लोगों को अभी यह लग रहा है कि गौतम बिग बॉस 16 के घर में रहने लायक थे। सोशल मीडिया पर ज्यादा दर्शकों ने कहा कि गौतम की जगह सुंबुल को बाहर करना चाहिए क्योंकि वो शो में कुछ खास नहीं कर रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article