टीवी मसाला

Bigg Boss 16: गौतम के जाते ही शालीन हुए सौंदर्या पर फिदा! क्या बिग बॉस में दिखेगी नई लव स्टोरी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 07:38 AM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में अब नया लव एंगल देखने को मिल सकता है। वीकेंड के वार में गौतम विज घर से बेघर हो गए हैं। जिसके साथ ही सौंदर्य और उनका रिश्ता टूट गया है। अब शालीन भनोट की इस लव एंगल में एंट्री हो सकती है और सौंदर्य व शालीन नए कपल बन सकते हैं।

Image

Bigg Boss 16: Soundarya Sharma and Shalin Bhanot

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम विज बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं।
  • बिग बॉस के घर में नए रिश्ते बनते नजर आ सकते हैं।
  • सौंदर्य और शालीन के बीच लव एंगल देखने को मिल सकता है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में लोग और रिश्ते पल में बदल जाते हैं। हर हफ्ते एक सदस्य घर से बेघर होता है और उसके साथ ही घर में कंटेस्टेंट की स्ट्रेटेजी, बात करने के तरीके और दूसरे कंटेस्टेंट के साथ व्यवहार सब बदल जाता है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने बिग बॉस के घर से गौतम विज को बेघर कर दिया है। जिसके साथ ही गौतम और सौंदर्य, जो एक दूसरे को कपल बताते है, वह अलग-अलग हो गए हैं। अब इसका फायदा न सिर्फ शालीन भनोट उठाते नजर आ रहे हैं, बल्कि खुद सौंदर्य भी गौतम को धोखा देने के फुल प्लान में नजर आ रही हैं। आइए जानते है पूरा मामला क्या है।

शालीन हुए सौंदर्य पर फिदा

गौतम को दर्शकों के कम वोटों के कारण घर से बेघर कर दिया गया है। अब सवाल ये हैं कि सौंदर्य अपनी गेम आगे कैसे खेलने वाली हैं, क्योंकि अभी तक तो वह गौतम के साथ लव एंगल के भरोसे ही थोड़ा बहुत नजर आ रही थीं। इसका जवाब भी कल के एपिसोड में ही मिल गया है। सौंदर्य अपनी गेम अभी भी लव एंगल के भरोसे ही जारी रखने वाली हैं। बस फर्क सिर्फ इतना होगा कि अब वह गौतम की जगह शालीन के साथ नजर आ सकती हैं। दरअसल कई मौकों पर शालीन को सौंदर्य के साथ फ्लर्ट करते हुए भी देखा गया है। जब सौंदर्य, शालीन के लिए चाय बनाती हैं तो शालीन उनसे यह कहते हुए नजर आते हैं कि चाय ज्यादा ही मीठी है क्या आपकी उंगलियां इसमें लगी हैं।

सौंदर्य ने भी बना लिया आगे का प्लान

बीते एपिसोड में सौंदर्य और अर्चना भी यह बात करते हुए नजर आ रहे थे कि गौतम के जाने के बाद से ही शालीन, सौंदर्य को ज्यादा अटेंशन दे रहा है और फ्लर्ट भी करने की कोशिश कर रहा है। जिसके जवाब में अर्चना बोलती हैं, ‘तुझे भी इसका फायदा उठाना चाहिए, उसको भाव दे इससे यह भी पता चल जाएगा कि सुंबुल और टीना कैसे रिएक्ट करेंगी’। इसके जवाब में सौंदर्य ने कहा, ‘बाहर गौतम का तो दिल टूट जाएगा’। जिसपर अर्चना ने साफ कर दिया कि तू भी गेम खेल उसके बारे में अभी मत सोच।

बता दें अब यह लगभग साफ हो चुका है कि सौंदर्य और शालीन के बीच अब आने वाले समय में कुछ खिचड़ी पकती नजर आने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दर्शक और खुद गौतम इस पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article