Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते शो का पहला वीकेंड का वार होगा, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार का वीकेंड का वार थोड़ा अलग होगा। दर्शक इस बात को जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) किसी की तारीफ करेंगे और किसी की लगाएंगे क्लास। वीकेंड का वार से पहले घर में शुक्रवार का वार होने जा रहा है। सलमान भी इस शुक्रवार को घर में एंट्री लेते नजर आएंगे।
सलमान के आने से पहले ही श्रीजीता डे (Sreejita Dey) और मान्या सिंह (Manya Singh) के बीच बहस हो जाती है। इतना ही नहीं मान्या ने एटीट्यूड दिखाते हुए श्रीजीता के करियर पर सवाल उठाते हुए उन्हें टीवी एक्ट्रेस तक कह दिया। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। देखों वीडियो-
मान्या ने श्रीजीता के करियर पर उठाए सवाल
प्रोमो में मान्या कहती हुई नजर आती हैं कि श्री इधर का उधर गेम खेल रही है। इसके बाद श्रीजीता कहती हैं कि मैंने आपको सिर्फ मासूस कहा है। मान्या भड़क कर कहती हैं, आप मुझे मत बताओं। मैंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। तुमने क्या किया है, टीवी एक्ट्रेस। इतना ही नहीं मान्या ने श्रीजीता को शैतान का टैग भी दे दिया। सलमान कहते हैं कि मान्या को लगता हैं कि वो अंगार है, बाकी के सभी घरवाले भंगार हैं। सलमान दोनों के झगड़े पर क्या कहते हैं, इसके लिए आपको आज का एपिसोड देखना होगा। वीकेंड का वार पर सलमान खान अब्दू को डंबल गिफ्ट करेंगे।
वहीं, बात अगर मान्या सिंह की गेम की करें तो उन्होंने स्टेज पर अपने स्ट्रगल के दिनों की कहानी को सुनाया था। हर कोई मान्या की एंट्री से खुश था कि एक ऑटो ड्राइवर की बेटी को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म मिल रहा है। लेकिन मान्या घर में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। वो घर में काफी कंफ्यूज नजर आ रही हैं, साथ ही उनका अभी तक घर में किसी से कोई बॉन्ड तक नहीं बना है। मान्या के इस रूप को देखने के बाद लोगों को लगता हैं वो काफी घमंडी है।
