टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सोने का जूता लेकर बिग बॉस में आए हैं अब्दू रोजिक, कीमत जानकर कंटेस्टेंट्स के उड़े होश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:40 PM IST

Bigg Boss Season 16 Abdu Rozik: बिग बॉस सीजन 16 में अब्दू रोजिक अपनी क्यूटनेस से घर के अंदर और बाहर सभी का दिल जीत रहे हैं। बिग बॉस सीजन 16 के नए प्रोमो में अब्दू रोजिक अपने जूतों की कीमत बता रहे हैं। उनकी जूतों के कीमत जानकर टीना दत्ता, गौतम विज और अंकित गुप्ता के होश उड़ गए हैं।

Image

Bigg Boss 16 Abdu Rozik

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस सीजन 16 में अब्दू रोजिक फेवरेट कंटेस्टेंट बन गए हैं।
  • बिग बॉस के प्रोमो में अब्दू रोजिक अपने जूतों के बारे में बता रहे हैं।
  • अब्दू रोजिक ने बताया कि उनके जूतों की कीमत पांच हजार डॉलर है।

Bigg Boss Season 16 Abdu Rozik: बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ने सभी घरवालों का दिल जीत लिया है। क्यूटनेस के कारण अब्दू को घर के अंदर सबसे ज्यादा फुटेज मिल रही है। इस कारण वह इस सीजन के पहले हफ्ते के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट भी बन गए हैं। बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में अब्दू टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज को अपने जूतों की कीमत बता रहे हैं। अब्दू के जूतों की कीमत सुनकर तीनों कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए हैं।

बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज लिविंग एरिया में में बैठे हुए हैं। टीना दत्ता अब्दू से उनका जूता ले लेती हैं और कहती हैं, 'गिफ्ट के लिए शुक्रिया।' वहीं, गौतम विज अंकित से कहते हैं कि, 'इसके जूते में असली का सोना है। 40 हजार डॉलर का जूता है।' इसके बाद अब्दू अंकित से जूता लेते हैं और कहते हैं कि इसकी कीमत पांच हजार डॉलर (चार लाख 10 हजार रुपए) है। अंकित, गौतम और एमसी स्टैन उनका जूता छीनने लगते हैं। कुछ देर बाद अब्दू जूते लेकर अपने सूटकेस में रख देते हैं।

टीना दत्ता से हुई अच्छी दोस्ती

बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक और टीना दत्ता की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों का नाम AbTin दिया है। अब्दू रोजिक मूल रूप से तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है। वहीं, कुछ बीमारियों के कारण उनकी ग्रोथ रुक गई थी। आर्थिक तंगी के कारण अब्दू का ट्रीटमेंट भी नहीं हो पाया है। अब्दू रोजिक अपनी सिंगिंग के बदौलत सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। उन्होंने ए.आर.रहमान के साथ भी लाइव परफॉर्मेंस दी है।

बिग बॉस 16 की बात करें तो आज के एपिसोड में बिग बॉस निमृत कौर आहलूवालिया को कैप्टेंसी से बेदखल कर देंगे। बिग बॉस कहेंगे कि बाहर गार्डन एरिया में एक गॉन्ग रखा है, जो भी पहले जाकर इस गॉन्ग को बजाएगा वह कैप्टेंसी का दावेदार हो जाएगा। शालीन भनोट गॉन्ग बजा देते हैं और कप्तानी के पहले दावेदार बन जाते हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article