टीवी मसाला

Bigg Boss 16 : घरवालों के तानों परेशान होकर सुम्बुल का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन, साजिद- अब्दू के सामने बयां किया दर्द

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:14 AM IST

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 की चर्चा हर तरफ हो रही है। कलर्स टीवी ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सुम्बुल काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Bigg boss 16 Sumbul emotional break down (credit pic : instagram)

Bigg Boss 16 : टीवी के सबसे चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 की चर्चा हर तरफ हो रही है। कल के एपिसोड की शुरुआत घर में किली पॉल की एंट्री से हुई। सभी कंटेस्टेंट्स ने किली पॉल के साथ वीडियो बनाया। शो का पहला टास्क एमसी स्टैन और और अब्दू रोजिक के बीच हुआ। इस टास्क के लिए अब्दू का मैनेजर शिव को रखा गया था और एमसी स्टैन की मैनेजर सुम्बुल थी। टास्क के दौरान गौतम ने अब्दू को वोट नहीं दिया। इस बात से अब्दू थोड़ा नाराज थे। उन्होंने कहा, गौतम मेरे साथ अच्छे हैं, तभी भी मुझे वोट नहीं दिया। टास्क के बाद गौतम ने अब्दू को सॉरी बोला। बिग बॉस का पहला टास्क एमसी स्टैन ने जीता लिया है।

टास्क के बाद एमसी स्टैन और शिव के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है। शो की शुरुआत से दोनों के बीच बहस होते नजर आ रही हैं। कलर्स टीवी की तरफ से लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में सुम्बुल काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों सुम्बुल का घर में हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन?

सुम्बुल का घर में हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन

घरवालों के तानों से परेशान होकर सुम्बुल काफी इमोशनल हो जाती हैं। वो कहती हैं, किसी को तो समझ आए मैं छोटी नहीं हूं। सबको लगता है मैं बस इधर उधर फूदकती रहती हूं। मैं बेवकूफ नहीं हूं। सुम्बुल के साथ प्रोमो में साजिद खान, अब्दू रोजिक नजर आ रहे हैं। गोरी नागोरी उन्हें समझाती हुए कहती हैं कि ऐसा सोचोगे तो आगे कैसे खेलोगे।

टीना ने शालीन से पूछा तुम्हारा और सुम्बुल का कुछ चल रहा है क्या

दरअसल शालीन और सुम्बुल के बीच घरवालों को लगता है कि कुछ चल रहा है। टीना ने इस पर शालीन से सवाल पूछते हुए कहा कि तुम्हारा और सुम्बुल का कुछ चल रहा है क्या? शालीन इसका जवाब देते हुए कहते हैं ऐसा कुछ नहीं है। वो छोटी बच्ची है। शालीन के इस जवाब के बाद एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गए। कुछ फैंस का कहना था कि उसका दिल मत तोड़ना।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article