टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बेहद खास होगा ये सीजन, जानें सलमान खान की फीस, कंटेस्टेंट्स से लेकर घर की थीम तक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:05 PM IST

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन की शुरुआत होने वाली है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह सीजन काफी खास होने वाला है। जानें शो के होस्ट सलमान खान की फीस से लेकर घर की थीम और कंटेस्टेंट लिस्ट के बारे में।

Image

Bigg Boss 16

देश के सबसे बड़े रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस 16 की शुरुआत होने वाली है। सलमान खान के इस शो की शुरुआत 01 अक्टूबर से हो रही है। शो के कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। जानें शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से लेकर शो की थीम और होस्ट सलमान खान की फीस तक के बारे में।

कंटेस्टेंट

शो के अब तक कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स की झलक भी देखने को मिली। शो में गौतम विग, निमरित कौर आहलूवालिया, सुम्बुल तौकीर, अब्दु रोजी और रैपर एमसी नजर आएंगे।

क्या होगी थीम?

इस बार घर बाकी सीजन के घरों से ज्यादा बड़ा और आलीशान होने वाला है। घर को इस बार भी हर बार की तरह ही उमंग कुमार ने ही डिजाइन किया है।

घर में इतने होंगे बेडरूम

घर को उमंग कुमार और वनीता उमंग ने चार बेडरूम डिजाइन किए हैं जिनका नाम फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम है।

बिग बॉस भी खेलेंगे!

बिग बॉस 16 में जो सबसे बड़ा बदलाव हो यह है कि इसके कई प्रोमोज में देखने को देखने को मिला और इसकी टैगलाइन है 'गेम बदलेगा क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा'।

होस्ट

शो के इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। फैंस उन्हें देखना बहुत पसंद करते हैं। उनके कपड़े आश्ले रेबेल्लो डिजाइन करेंगे।

सलमान खान की फीस

सलमान खान को लेकर ये खबरे हैं कि शो के इस सीजन के लिए उन्होंने 1000 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। इस सवाल पर सलमान खान ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सलमान ने कहा, 'अगर लाइफ में कभी मुझे 1000 करोड़ रुपये फीस दी जाती है तो मैं कभी काम नहीं करूंगा। अगर मुझे इतनी फीस मिलती है तो मेरे पास वकीलों जैसे कई अन्य खर्चे हैं जिनकी मुझे वास्तव में आवश्यकता है। मेरे वकील सलमान खान से कम नहीं हैं। मेरी कमाई इसकी (हजार करोड़ रुपये की) एक चौथाई भी नहीं है। इनकम टैक्स और ईडी डिपार्टमेंट भी इन खबरों को पढ़ते हैं।'

वीकेंड का वार में हुआ बदलाव

इस बार एक और बदलाव शो में दर्शकों को देखने को मिलेगा। वीकेंड का वार जिसमें दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को सलमान खान से मिलने का मौका मिलता है वो शनिवार और रविवार की जगह शुक्रवार और शनिवार को प्रसारित होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article