टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन के बाद सलमान खान का फूटा प्रियंका चौधरी पर गुस्सा, बोले- तुम जल्द बनोगी 'अर्चना 2.0'....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 20, 2022, 08:14 AM IST

Bigg Boss 16: इन दिनों बिग बॉस 16 टीवी पर धूम मचा रहा है। घर में कंटेस्टेंट की लड़ाई पर बाहर सेलेब्स लगातार ट्विटर पर अपनी राय दे रहे हैं। शालीन भनोट, सुंबुल के बाद सलमान ने लगाई प्रियंका चौधरी की क्लास।

Image

Bigg Boss 16: शालीन के बाद सलमान खान का फूटा प्रियंका चौधरी पर गुस्सा, बोले- तुम जल्द बनोगी 'अर्चना 2.0'....

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का शनिवार का वार काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। पहले तो सलमान खान ने शालीन भनोट (Shalin Bhanot), शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और एमसी स्टैन (MC Stan) की लड़ाई पर बात की। उन्होंने शालीन भनोट को ये भी समझाया कि वो किसी की बात नहीं सुनते हैं और न समझते हैं। एक लीडर बनने के लिए सबसे बड़ी क्वालिटी है कि आप सभी की बातों को सुनकर फिर एक्शन लें। शालीन के बाद सलमान ने प्रियंका चौधरी को फटकार लगाई। इतना ही नहीं सलमान ने प्रियंका से कहा कि आप जिस तरह से आगे जा रही हों जल्द अर्चना 2.0 बनोगी।

सलमान ने लगाई प्रियंका चौधरी को फटकार

कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में सलमान कहते हैं कि प्रियंका ने खुद को सच्चाई की मुरत बताया है। जब घर में पहले से ही आग लगी हुई थी, तब आप आग में आकर घी डालने का काम कर रही थीं। इसके बाद प्रियंका कहती हैं, इसके पीछे का रीजन मैं देना चाहूंगी सर। सलमान बिना बात सुने कहते हैं कि वोकल कोर्ड को थोड़ा आराम दो। आप जिस तरह से जा रही हो न घर में आप अर्चना 2 बहुत जल्द बनोगी।

इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। घर में सलमान खान ने कई सदस्यों को आइना दिखाते हुए बताया कौन कहां गलत जा रहा है? अब देखना होगा की सलमान की बातों को घरवाले कितने सुनते हैं। दर्शक बेसब्री से वीकेंड के वार का इंतजार करते हैं। शो में प्रियंका स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे में खुलकर बोलती हैं। घर के सदस्यों का कहना है कि प्रियंका सबकी मां बनने की कोशिश करती हैं और घर में उनका मुद्दा नहीं भी होता है तो भी बोलती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article