टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई शालीन भनोट को फटकार, शो छोड़ने पर बताया लूजर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 19, 2022, 09:03 PM IST

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में सलमान खान शालीन भनोट और एमसी स्टैन को फटकार लगाने वाले हैं। शालीन ने कहा वो शो छोड़कर जाना चाहते हैं। इस बात पर सलमान खान ने दिखाया शालीन को आइना।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज वीकेंड का वार एपिसोड होने वाला है। इस बार वीकेंड का वार हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) आज के एपिसोड में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और एमसी स्टैन (Mc Stan) के झगड़े पर दोनों की क्लास लगाएंगे। सलमान के समझाने के बाद भी शालीन बार- बार घर छोड़कर जाने के जिद्द करते हैं। उनका कहना कि शो में उनके साथ फिजिकल वाइलेंस हुआ है। ऐसे में मेकर्स को शिव और स्टैन पर एक्शन लेने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होता है तो वो इस घर को छोड़कर चले जाएंगे। सलमान खान शालीन भनोट को समझाने की कोशिश करते हैं कि अगर आप शो छोड़कर जाना चाहते हैं तो हम मना नहीं करेंगे।

सलमान ने लगाई शालीन को फटकार

प्रोमो में सलमान शालीन से पूछते हैं कि शालीन एक बात बताओं तुम शो में क्या करने आए थे। शो जीतने आए थे, लेकिन अब तुम क्या कर रहे हो? तुम एक लूजर कहलाओगे। हम जानते हैं कि तुम्हारे पास बहुत पैसे हैं 2 करोड़ का अमाउंट दे दोगे। लेकिन लोग तुम्हारा मजाक उड़ाएंगे। इतना ही नहीं, सलमान कहते हैं कि तुम क्या दिखाना चाहते हो।

आपको बताते चलें कि घर में टीना दत्ता को लेकर शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। इन दोनों की लड़ाई में शिव, सुंबुल सभी लोग शामिल हो गए। बिग बॉस के कहने पर टीना कहती हैं कि शालीन और एमसी स्टैन दोनों की गलती है। इस बात को सुनने के बाद शालीन हैरान हो जाते हैं। वो कहते हैं कि टीना तुमने आज भी मुझे नहीं चुना। हमेशा की तरह तुमने मेरा इस्तेमाल किया। इस लड़ाई के बाद सुंबुल और टीना में भी झगड़ा होता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article