Bigg Boss 16, 05 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस 16 में सलमान खान (Salman Khan) के साथ आज वीकेंड का वार (Weekend ka Vaar) मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। आज के एपिसोड में एक्शन और ड्रामा दोनों एक साथ देखने को मिलने वाले हैं। एक तरफ जहां आज प्रियंका प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chaudhary) और शिव ठाकरे (Shiv Thakre) के बीच घमासान होने वाला है। वहीं साजिद खान (Sajid Khan) को पहली बार सलमान खान ने लताड़ पड़ने वाली हैं। शो मे अब तक साजिद की गेम को लेकर उनपर सलमान का गुस्सा फूटने वाला है। आइए जानते हैं कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है।
प्रियंका और शिव की लड़ाई से बढ़ेगा घर का तापमान
आज शनिवार, 05 नवंबर 2022 के एपिसोड में प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे के बीच जमकर लड़ाई होने वाली हैं। इस लड़ाई की शुरुआत शिव ठाकरे, प्रियंका को यह सुना-सुना कर करते हैं कि जब बाकी लोग दूसरों के मुद्दों पर बोल सकते हैं तो शिव क्यों नहीं बोलेगा। जिसके बाद अंकित भी लड़ाई में कूद पड़ते हैं, शिव, अंकित को तोता कहकर बुलाते हैं, जिससे प्रियंका के सब्र का बांध टूट जाएगा। इस बीच एक ऐसा भी टाइम आएगा की दोनों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी होने लगती है।
साजिद पर फूटेगा सलमान खान का गुस्सा
बिग बॉस 16 में अब तक साजिद के गेम के बारे में पूछते हुए सलमान खान कहते हैं कि साजिद आप कर क्या रहे हो। जिसके जवाब में साजिद करते हुए नजर आएंगी कि सलमान में समय आने पर अपने पत्ते खोलूंगा। जिसके बाद सलमान कहते हैं कि आपका शो में कोई स्टैंड नहीं है आप अपनी बातों से पलट जाते हों। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान साजिद से कहेंगे की आपको शो से निकालने का कारण खुद आप ही बन रहे हो।
इन सब के बीच नए कप्तान अब्दू रोजिक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कप्तानी के पहले दिन ही अब्दू ने शांति के साथ सभी घर वालों को काम बांट दिया है।
