टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने खोली सौंदर्या शर्मा की आंखे! बोलीं- मेरे पापा होते तो थप्पड़ लगा देते..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 5, 2022, 08:04 AM IST

Bigg Boss 16 Gautam Vig and Soundarya Sharma Fight: बिग बॉस 16 का घर फुल ऑन ड्रामा और लड़ाई-झगड़ों से भरपूर है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सौंदर्या को एक वीडियो दिखाया है, जिसके बाद गौतम और सौंदर्या का रिश्ता अब टूटने की कगार पर आ गया है। वीडियो देखकर सौंदर्या अंदर से टूट गई हैं।

Image

Gautam Vig, Salman Khan and Soundarya Sharma

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सौंदर्या और गौतम के रिश्ते में आई करार।
  • सलमान खान ने दिखाई गौतम विज की सच्चाई।
  • गौतम विज की हरकत के बाद सौंदर्या अंदर से टूट गई हैं।

Bigg Boss 16, Salman Khan weekend ka Vaar Episode: बिग बॉस 16 के घर में अब कई रिश्ते टूटने की कगार पर आ गए हैं। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में टीवी एक्टर गौतम विज (Gautam Vig) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के बीच झगड़े के बाद अब दोनों के बीच ब्रेकअप होने वाला है। दरअसल बिग बॉस के घर में अक्सर गौतम विज और सौंदर्य के रिश्ते पर सवाल उठते आए हैं। घर के बाकी सदस्यों का कहना है कि दोनों का रिश्ता केवल कैमरे की वजह से है, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं हैं। जिसके बाद आज गौतम विज को लेकर सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जिसके बाद सौंदर्या अंदर से पूरी तरह से टूट गई हैं।

‘तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?’

कल वीकेंड का वार (शुक्रवार) को सलमान खान ने गौतम विज और सौंदर्य के रिश्ते पर बात करते हुए, घर में एक वीडियो को दिखाकर एक बड़ा विस्फोट कर दिया है। दरअसल इस वीडियो में गौतम विज के दोस्त निम्रित कौर अहलूवालिया और शालीन भनोट सौंदर्या का मजाक उड़ा रहे हैं और अपने दोस्तो को मना करने की बजाए, गौतम भी हंस रहे हैं। जिसको देखकर सौंदर्या पूरी तरह से टूट गई हैं। सौंदर्या विज से सवाल करती हैं कि आखिर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

‘मेरें पापा होते तो एक थप्पड़ लगा देते’

वीडियो के बाद सलमान सौंदर्या को ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिस इंसान को आप समय-समय पर सपोर्ट करती आई हैं, आपको यह भी जानना चाहिए कि पीठ-पीछे वो आपके साथ कैसा व्यवहार करता है। इस पूरे मामले के बाद सौंदर्या फूट-फूट कर रोने लग गईं और गौतम से कहने लगीं, ‘तुमने मेरी तो इज्जत रख ली होती कम से कम, अगर तुम्हारी जगह मेरे पापा होने तो एक थप्पड़ लगा देते’। इस सब के बाद जब गौतम ने चीजों को समझाने की कोशिश की तो सौंदर्या ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि तुम प्लीज मुझसे दूर रहो।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article