Baseer Ali Reveals His Breakup With Girlfriend: मशहूर एक्टर बसीर अली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। बसीर अली कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं, जहां रहते हुए उन्होंने लोगों के खूब दिल जीते हैं। बसीर अली ने हाल ही में हीना कुमावत को दिये इंटरव्यू में बताया कि उनका और उनकी गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप धर्म के कारण हुआ था। बसीर अली ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार थी। लेकिन एक्टर ने ही उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। बसीर अली ने ये भी कहा कि अगर कोई कपल अलग-अलग धर्म से नाता रखता है तो उन्हें चीजें आगे ले जाने से पहले सोच-विचार जरूर करना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2: अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी में दरार, 35 साल बाद टूटेगी शादी?
बसीर अली (Baseer Ali) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड धर्मांतरण के लिए तैयार थीं, लेकिन वो नहीं चाहते थे कि एक रिलेशनशिप के लिए उनकी गर्लफ्रेंड इतना बड़ा कदम उठाए। बसीर अली ने इस बारे में कहा, "मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे ही नहीं, हर किसी को इस बारे में सोचना चाहिए कि अगर आपका किसी के साथ भविष्य नहीं है तो आपको वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए। न लड़की को और न ही लड़के को। अगर ये किसी धर्म से जुड़ा है तो कृप्या सोच-विचार करें।" बसीर अली ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा, "ऐसे एक दो जगह मैं भी जिंदगी में था कहीं कि मैं किसी को पसंद करता था। मैं बहुत ज्यादा पसंद करना था, लेकिन वो मुस्लिम नहीं थी। मुझे लगा कि यहां कोई भविष्य नहीं है तो मैं क्या करूंगा आगे?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू को गेम के लिए बाहर से मिल रही है हिंट? वायरल वीडियो देख दर्शकों ने पकड़ी चोरी
बसीर अली (Baseer Ali) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "और वो सवाल आते ही हैं कि जाहिर है जब आप ऐसी स्थिति में हैं, रिलेशनशिप है तो फिर धर्मांतरण, ये वो। मैंने कहा कि यार तुम्हारा भी परिवार है, तुम्हारे मां-बाप ने तुमको एक तरीके से बड़ा किया है। और मैं ही था वो जिसने ये चीज कही, मानो या मत मानो। उस इंसान ने मुझसे सच में कहा था कि मैं धर्म बदलने के लिए तैयार हूं। कन्वर्जन या हमारे हां रिवर्ट ही बोलते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि हम पैदा ही मुस्लिम होते हैं।"
बसीर अली (Baseer Ali) ने इस बारे में आगे कहा, "अब हमारी तरफ से एक नजरिया बताता हूं। आपने किसी से प्यार किया, वो नहीं थे मुस्लिम, उन्होंने इस्लाम स्वीकार किया। अगर अगर उस इंसान ने वो जिंदगी वहां से उस पल से अगर इस्लाम को नहीं अपनाया, अपनी नमाजें नहीं पढ़ीं, अपने इस्लाम को स्वीकार करके उसके नियम-कायदे-कानून को नहीं माना तो उसके जितने गुनाह हैं ना वो आपके खाते में लिखे जाएंगे। लेकिन मैं कौन सा संत आदमी हूं जो मैं अपनी किताब में दूसरों के गुनाह लिखवाऊं। मेरे ही कितने गुनाह होंगे, आप सोचिए। तो यही उदाहरण देकर मैंने कहा कि नहीं मैडम, मैं ये जिम्मेदारी नहीं ले रहा रहूं तो रहने देते हैं।"
बसीर अली ने आगे बताया कि उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड ने एक-दूजे से अपनी राहें अलग कर लीं। एक्टर ने कहा कि अब हम कभी एक-दूजे को मिलते हैं को हाय-हेलो करते हैं। एक्टर ने कहा, "ये अच्छी चीज है।"
