टीवी मसाला

अविका गौर नेशनल टेलीविजन पर लेंगी मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे, यहां जानिए शादी की पक्की तारीख

Avika Gor and Milind Chandwani Wedding: सीरियल बालिका वधू में छोटी आनंदी का किरदार निभा चुकीं अविका गौर जल्द ही शादी रचाने वाली हैं। अविका अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लेंगी लेकिन छुपके नहीं बल्कि नेशनल टेलीविजन पर। जानिए शादी की तारीख इस टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Avika Gor Instagram

Avika Gor and Milind Chandwani Wedding: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैसा कि आपको मालूम है अविका गौर ने कुछ ही महीने पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सगाई की थी। दोनों कपल इस समय कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अविका और मिलिंद के बीच प्यार का रिश्ता देखने को मिलता है। खबर सामने आई है कि अविका और मिलिंद एक दूजे के साथ सात फेरे लेने ओ तैयार हैं। बस कुछ ही दिनों में दोनों की शादी होने वाली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) इस 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। जी हाँ, अविका और मिलिंद कोई सीक्रेट नहीं बल्कि नेशल टेलीविजन पर शादी करने जा रहे हैं। शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के मंच पर मिलिंद और अविका सात फेरे लेंगे जिसमें कई टीवी सेलेब्स, घरवाले और दोस्त शामिल होंगे। नेहा कक्कड़ भी इस शो में परफॉर्मेंस देंगी। हिंदुस्तान टाइम से बात करते हुए अविका गौर ने कहा कि कई दिन ऐसे आते हैं जब मैं जागती हूं और खुद को याद दिलाती हूं कि यह सच है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मुझे मिलिंद जैसा साथी मिला है जो मेरा साथ देता है, समझता है और ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सपोर्ट और इन्सपायर करता है।

आज अविका और मिलिंद दोनों ही सिद्धिविनायक मंदिर जाकर अपनी शादी का कार्ड बप्पा के आगे चढ़ाएंगे ताकि आशीर्वाद मिल सके। अविका का सपना था कि वो या तो कोर्ट मैरिज करे या एक ग्रैंड वेडिंग हो जिसे पूरी दुनिया देखे। फैंस कपल को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article