Lock Upp में आ रहा है बिग बॉस ओटीटी का ये स्टार, प्रतीक सहजपाल संग मारपीट कर बटोर चुका सुर्खियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 05:55 PM IST

Zeeshan Khan Lock Upp New Contestant: अली मर्चेंट, मंदाना करीमी, चेतन हंसराज और आजमा फलाह के बाद रियलिटी शो लॉक अप: बदमाश जेल, अत्याचारी खेल! में एक नई एंट्री होने वाली है....

Lock Upp में आ रहा है बिग बॉस ओटीटी का ये स्टार, प्रतीक सहजपाल संग मारपीट कर बटोर चुका सुर्खियां

Lock Upp New Contestant: लॉकअप को लगातार खूब पॉपुलैरिटी मिल रही है। देखते ही देखते दर्शकों के बीच शो ने अपनी अलग जगह बना ली है। अब शो में एक नई एंट्री होने वाली है। अली मर्चेंट, मंदाना करीमी, चेतन हंसराज और आजमा फलाह के बाद रियलिटी शो लॉक अप: बदमाश जेल, अत्याचारी खेल! में एक नई एंट्री होने वाली है। खबर है कि अभिनेता जीशान खान, लॉक अप के नए कंटेस्टेंट होंगे। जीशान खान को पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। 

लॉक अप से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'जीशान आज रात या कल जेल में एंट्री लेंगे। बिग बॉस ओटीटी में प्रतीक सहजपाल संग हुई हाथापाई वाली लड़ाई के बाद जीशान को अचानक शो से बाहर होने पड़ा था, इस कारण उन्हें दर्शका ज्यादा नहीं देख पाए थे। अब जीशान खान को लॉक अप में अपने व्यक्तित्व के अनदेखे पहलुओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलने वाला है। लॉक अप का सेटअप और फॉरमेट बीबी ओटीटी से अलग है, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह नए रियलिटी शो के प्रति एक अलग दृष्टिकोण रखेंगे।

जीशान खान की बिग बॉस ओटीटी में एक छोटी जर्नी थी, लेकिन दिलचस्प यात्रा थी। एक लड़ाई के दौरान को-कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को धक्का देने के बाद उन्हें शो से बेदखल कर दिया गया था। उन्हें शो के दर्शकों के एक वर्ग का समर्थन मिला था, जिन्होंने महसूस किया कि उनका निष्कासन अनुचित था और उन्होंने निर्माताओं से उन्हें शो में वापस लाने की मांग की थी। 

आपको बताते चलें जीशान खान को कुमकुम भाग्य में आर्यन खन्ना की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। बाथरोब पहनकर एयरोप्लेन में यात्रा करने की कोशिश करने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसी के बाद जीशान ने सभी का ध्यान खींचा था। तब से, उन्हें अक्सर 'बाथरोब गाय' के रूप में जाना जाता है।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो जीशान, अभिनेत्री रेहाना पंडित को डेट कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की घोषणा की थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जीशान ने कहा था, 'लोग अपने रिश्तों को तब छुपाते हैं जब वे चीजों के बारे में निश्चित नहीं होते हैं, लेकिन मैं उसके बारे में बहुत निश्चित हूं, इसलिए मैं इसे सभी के साथ शेयर करना चाहता था। वास्तव में, हमें केवल सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं और लोगों ने हमें बहुत प्यार दिया।'

End of Article