GHKKPM में हो रही राजीव की नई एंट्री, विराट करेगा सई को माफ तो सम्राट ने किया पाखी से अलग होने का फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 04:24 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Twist Episode GHKKPM: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब शिवानी बुआ और उनकी लव लाइफ का ट्रैक आएगा। कहानी में दर्शकों को वाकई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं...

GHKKPM में हो रही राजीव की नई एंट्री, विराट करेगा सई को माफ तो सम्राट ने किया पाखी से अलग होने का फैसला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist Episode: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (GHKKPM) बहुत जल्द दर्शकों को एक नई एंट्री देखने को वाली है। साथ ही शिवानी की प्रेम कहानी भी शो में आगे शुरू होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि यहां विराट और सई की बड़ी भूमिका होगी। गुम है किसी के प्यार में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि राजीव, शिवानी से प्यार करता है, लेकिन वो उसकी भावनाओं का सम्मान नहीं करती, क्योंकि शिवानी ने लाइफ में बहुत कुछ सहा है। इसलिए जब सई, राजीव के होली गिफ्ट को कूड़ेदान से उठाती है और उसका पत्र पढ़ती है, तो वह आखिरकार सच्चाई खोजने का फैसला करती है। 

गुम है किसी के प्यार में अब शिवानी बुआ और उनकी लव लाइफ का ट्रैक आएगा। शिवानी के लिए विराट और सई फिर से मिलने जा रहे हैं। आइए देखते हैं कि कहानी दर्शकों के लिए आगे क्या रखती है। क्या इस बार शिवानी को मिलेगा उसका असली प्यार? ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। 

सई को माफ करेगा विराट
इसी के साथ शो में जल्द ही एक बहुत ही आशाजनक ट्रैक शुरू होने वाला है। सई का मास्टर प्लान काम करता है और विराट अब अचानक सई के साथ अपने रोमांटिक पलों को याद करता है। विराट यह जानकर इमोशनल हो जाते हैं कि इस बार सई ने कैसे उनके साथ विवाह संबंधों के प्रति पहल की। अब विराट का हिल पसीज रहा है। अंततः यह महसूस करना शुरू कर देगा कि सई भी उससे प्यार करती है। अब इस अलगाव के खत्म होने के दिन आ चुके हैं क्योंकि विराट, सई को माफ करने का फैसला कर चुका है। 

पाखी से अलग होगा सम्राट
गुम है किसी के प्यार में शो के आगामी ट्रैक में कुछ दिलचस्प ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जैसा कि अब तक देखा गया है, पाखी और सम्राट करीब आ रहे हैं क्योंकि समर, पाखी को अपनी पत्नी की तरह मानने की पूरी कोशिश कर रहा है। कहानी में पाखी, सम्राट के करीब आ जाएगी क्योंकि वह अपने होश में नहीं होगी और यह बताएगी कि वह हमेशा उसे गले लगाना चाहती थी। सम्राट सोचेगा कि पाखी उसके बारे में बात कर रही है और वह उसके करीब आने की कोशिश करेगा। सम्राट, पाखी को किस करने ही वाला होगा कि वह कहेगी- आई लव यू विराट। इससे एकबार फिर से सम्राट का दिल टूट जाएया, क्योंकि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह अब भी विराट से प्यार करती है। बाद में सम्राट अब पाखी का सामना करेगा और कहेगा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। क्योंकि उनकी शादी में कोई प्यार नहीं है। पाखी चौंक जाएगी क्योंकि उसे एहसास होगा कि उसने नशे में प्यार के शब्द सम्राट से कहे थे न कि विराट को...।

End of Article