YRKKH Spoiler: कायरव-अनीषा की वजह से अभिरा में तकरार, परिवार एक बार फिर बना दोनों के दूर होने की वजह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 05:12 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरयल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहना अब नया मोड़ ले रही है। एक तरफ जहां अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे के नजदीक आ रहे थे तो परिवार की वजह से यह दोनों फिर एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। 

YRKKH Spoiler: कायरव-अनीषा की वजह से अभिरा में तकरार, परिवार एक बार फिर बना दोनों के दूर होने की वजह 
Photo Credit: Instagram

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल जब से प्रसारित हुआ है तब से लोग इस शो के लिए क्रेजी होते जा रहा हैं। इस टीवी सीरियल में आने वाले ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहे हैं इसीलिए यह शो टीआरपी की रेस में भी कई शोज को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस शो में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहें हैं जिसकी वजह से शो की कहानी इंट्रेस्टिंग बनती जा रही है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि अक्षरा और अभिमन्यु जो एक दूसरे के नजदीक आते जा रहे थे, अब वह परिवार की वजह से फिर से एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। अब तक इस शो में यह देखा गया कि अनीषा और अभिमन्यु को एक साथ देखकर अक्षरा का दिल टूट जाता है, जिसके बाद अभिमन्यु उसे बताता है कि अनीषा उसकी कजन बहन है। 

गोयंका परिवार में होगी अनीषा की एंट्री

आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अनीषा गोयंका परिवार चली जाती है, तब आरोही सबको यह बताती है कि अनीषा का पूरा नाम अनीषा बिरला है। जिसके बाद गोयंका परिवार अनीषा को लेकर बिरला हाउस चला जाता है। इसी बीच अनीषा को ढूंढ़ते हुए अक्षरा और अभिमन्यु गोयंका हाउस आ जाएंगे। जब उन्हें अनीषा यहां नहीं मिलेगी तो वह बिरला हाउस चले जाते हैं। जैसे ही यह दोनों बिरला परिवार पहूंचते हैं तो देखते हैं कि बिरला और गोयंका परिवार में बहस हो रही है। जिसके बाद मनीष यह कहता है कि अनीषा गोयंका हाउस आकर यह दावा कर रही है कि वह कायरव से प्यार करती है। 

जब कायरव से इस बारे में पूछा जाता है तब कायरव यह बताता है कि वह अनीषा से प्यार करता था। लेकिन अब अनीषा उसकी एक्स गर्लफैंड है। जिसके बाद अभिमन्यु गुस्सा हो जाता है और कायरव का कॉलर पकड़ लेता है। अक्षरा अभिमन्यु को रुकने के लिए कहती है लेकिन अभिमन्यु गुस्से की वजह से कायरव को आसानी से नहीं छोड़ता है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि परिवार की वजह से अक्षरा और अभिमन्यु में दरार आ जाएगी। 

End of Article