Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist latest: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ट्रैक में अब तक का सबसे बड़ा दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। ट्रैक के अनुसार, अभिमन्यु को सच पता चल चुका है। उसे पता चल गया है कि आखिर उसकी मां के एक्सीटेंड के पीछे आरोही का हाथ है। इतना ही नहीं अभिमन्यु को यह भी पता चल चुका है कि अक्षरा ने इस बात को छुपाया है कि आरोही ने उसकी मां के ऊपर कार चढ़ाई थी और फिर उन्हें बीच में ही मरने के लिए छोड़ दिया था। अभिमन्यु के लिए यह सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है क्योंकि उसे अक्षरा पर सबसे ज्यादा भरोसा है।
कहानी की बात करें तो अभिमन्यु अब अक्षरा को उसी दुर्घटनास्थल पर मिलने के लिए बुलाता है जहां यह एक्सीडेंट हुआ था। यहां पर अभिमन्यु अब एक ऐसा फैसला करेगा, जो अक्षरा के पैरों के नीचे से जमीन खिसका देखा। क्योंकि ये अक्षरा की शादी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर होगी और इससे अक्षरा का दिल टूट जाएगा।
अभिमन्यु ने तोड़ दी शादी
कहानी में अब अभिमन्यु ने अक्षरा की बात सुनने से इंकार कर दिया है क्योंकि वह अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करती है। अक्षरा बिखर जाती है क्योंकि अभिमन्यु उसे अकेला छोड़ देता है और वह एकदम शॉक्ड होकर घर लौट आती है। गोयनका परिवार को एक बार फिर से शर्मिंदगी का सामना करना होगा, क्योंकि अभिमन्यु ने फिर से उनकी बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया है।
अब सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जाएगा। अभिमन्यु हर्ट है कि अक्षरा ने उससे इतना बड़ा सच छुपाया। घर वापस आकर अक्षरा को अपनी मेहंदी का फंक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि बेचारी अक्षरा को समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे सबको शादी टूटने का सच बताए। ऐसे में क्या अक्षरा ये सच्चाई छुपाने का फैसला करेगी? शो में आगे क्या होता है ये देखना होगा।

