अक्षरा और अनुपमा के वेडिंग ट्रैक से TV शोज को मिल रही बंपर TRP, गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने किया कमबैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 04:15 PM IST

TRP Report week 17: आपके चहेते टीवी शोज और सीरियल की 17वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो चुकी है। जानें इस हफ्ते किन टीवी शोज को मिली टॉप-5 में जगह...

अक्षरा और अनुपमा के वेडिंग ट्रैक से TV शोज को मिल रही बंपर TRP, गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने किया कमबैक

TRP Week 17 TV Serials Report: आपके चहेते टीवी शोज और सीरियल की 17वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो चुकी है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्ज काउंसिल (Broadcast Audience Research Council) द्वारा पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन टीवी शोज को मिली टॉप-5 में जगह...

1. अनुपमा (Anupama)
रूपाली गांगुली का नया शो अनुपमा- नमस्ते अमेरिका 2007 शुरू हो चुका है। हालांकि छोटे परदे पर अनुपमा की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। एकबार फिर से इस हफ्ते टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है। अनुपमा ही नंबर-1 पॉजिशन पर राज कर रहा है। कहानी में फिलहाल अनुपमा का वेडिंग ट्रैक चल रहा है। 

2. गुम है किसी के प्यार में (GHKKPM)
सई और विराट की शादी की वजह से सीरियल को जबरदस्त टीआरपी मिली है। इस हफ्ते गुम है किसी के प्यार में सीरियल को जबरदस्त रेटिंग मिली है और टीवी शो नंबर-2 की पॉजिशन पर काबिज है। अब सीरियल में सई और विराट की कहानी पर फोकस किया जा रहा है। 

3. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के ट्रैक ने दर्शकों को टीवी से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की पकाऊ कहानी एकदम से मजेदार हो गई है। अब निर्माता एक के बाद एक फैन्स को ट्विस्ट के साथ झटका दे रहे हैं। शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। 

4. इमली (Imlie)
इमली के दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कहानी सिर्फ और सिर्फ इमली-आर्यन पर फोकस हो चुकी हैं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री का नतीजा है कि इमली इस हफ्ते टॉप-5 में है। इमली सीरियल को नंबर-4 पॉजिशन मिली है। 

5. ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
यह शो टीआरपी लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है। ये हैं चाहतें की पॉपुलैरिटी में गिरावट आई है। एकता कपूर के इस सीरियल में सरगुन कौर लूथरा को डॉ. प्रीशा और अबरार काजी को रुद्राक्ष खुराना की भूमिका में देखा जाता है।

End of Article