करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया शॉकिंग आरोप- 'एक शादीशुदा मर्द के साथ वो पिछले 11 महीने से रह रही है...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 04:06 PM IST

Karan Mehra accuses Nisha Rawal with some shocking allegations: करण मेहरा का कहना है कि वह निशा रावल की बेवफाई भी साबित करेंगे। करण का कहना है कि निशा और वह आदमी उनसे सब कुछ लेने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे वह उनका घर हो, कार हो, पैसा हो या बिजनेस हो...

करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया शॉकिंग आरोप- 'एक शादीशुदा मर्द के साथ वो पिछले 11 महीने से रह रही है...'

Karan Mehra shocking allegations: निशा रावल और करण मेहरा अलग हो चुके हैं। पिछले साल टीवी कपल की शादी में चौंकाने वाला मोड़ आया था और दोनों में एक बदसूरत नोट पर सेपरेट हो गए। निशा ने करण मेहरा पर कई गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। हालांकि ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता ने चुप रहना चुना। उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की थी। अब करण मेहरा ने लॉक अप फेम निशा के खिलाफ चौंकाने वाला आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें कहा जा रहा है कि करण ने निशा पर बेवफाई का आरोप लगाया है। निशा ने पिछले दिनों करण पर बेवफाई का आरोप लगाया था। निशा ने आरोप लगाया था कि करण ने अपने अफेयर को स्वीकार कर लिया है।

अब करण ने कहा है कि निशा पिछले 11 महीने से एक शख्स के साथ उसके ही घर में रह रही है। उन्होंने कहा कि निशा ने खुद अफेयर की बात कुबूली है। बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट करण मेहरा ने कहा कि उस आदमी की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर उसके घर में दाखिल हुआ। करण ने कहा कि अब सारी चीजें खुले में हैं और लोगों को दिखाई दे रही हैं।

Karan Mehra Nisha Rawal case: Karan alleges Nisha cheating on him

करण मेहरा का कहना है कि वह लड़ाई लड़ते रहेंगे और निशा रावल की बेवफाई भी साबित करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निशा और वह आदमी उनसे सब कुछ लेने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे वह उनका घर हो, कार हो, पैसा हो या बिजनेस हो। हालांकि करण का कहना है कि वो मजबूती से खड़े रहेंगे और उनका डटकर सामना करेंगे।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि निशा रावल के तीन दोस्तों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। ये नाम मुनिशा खतवानी, रोहित वर्मा और रोहित साथिया हैं जिनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

End of Article