Cannes Film Festival: हाई स्लिट गाउन में हिना खान का जलवा, इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक को किया कॉपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 11:30 AM IST

Hina Khan Cannes Film Festival: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से हिना खान का नया लुक सामने आया है। हिना ऑफ शोल्डर गोल्डन कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, उनका लुक हॉलीवुड एक्ट्रेस से काफी मैच कर रहा है।

Cannes Film Festival: हाई स्लिट गाउन में हिना खान का जलवा, इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक को किया कॉपी

Hina Khan Cannes Film Festival: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। हिना खान का भी रेड कार्पेट लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हिना ने एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में हिना खान ने गोल्डन कलर का गाउन पहना हुआ है। फैंस का कहना है कि हिना ने ये लुक हॉलीवुड एक्ट्रेस से कॉपी किया है। 

हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में वह गोल्डन कलर के स्ट्रैपलेस ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन में फ्रंट पर काफी सारे ड्रेप्स हैं। वहीं, उन्होंने बालों को बन के तौर पर बांधा है। महरून लिप्स्टिक से हिना ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस गाउन को इटालियन डिजाइन हाउस फोवारी ने डिजाइन किया है।  इससे पहले जर्मन-साइबेरियन मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस टेडोरा ज्यूरिक ने टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन: मैवरिक के प्रीमियर के दौरान भी ऐसा ही गाउन पहना हुआ था। उन्होंने गोल्डन चोकर नेकलेस और गोल्ड रिंग से अपने लुक को कंप्लीट किया था।  

Hina Khan

इस फिल्म का करेंगी पोस्टर लॉन्च
हिना खान अपनी इंडो-इंग्लिश फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड के पोस्टर लॉन्च के लिए कान्स फिल्म फेस्टिव में आई है। ये दूसरा मौका है जब हिना खान इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले साल 2019 में एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं, इस साल रेड कार्पेट में हिना ने लैवेंडर कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। ऐश्वर्या राय ने भी इसी कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके बाद दोनों के लुक्स की तुलना की थी। 

नहीं मिला था इनविटेशन
हिना खान को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पवेलियन के उद्घाटन का इनविटेशन नहीं मिला था। इस पर एक्ट्रेस का दर्द छलका था। हिना खान ने फिल्म कंपैनियन से बातचीत में कहा, 'हम सब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। हम अपने देश को रिप्रेजेंट करने आए हैं।'

हिना के मुताबिक, 'मैं अपनी फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने आई थीं। मैं इंडियन पवेलियन से हूं, जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड थीं। हालांकि, अभी भी एलीट सिस्टम मौजूद है।' भारतीय पवेलियन के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, दीपिका पादुकोण मौजूद थे।

End of Article