ये रिश्ता क्या कहलाता है की नन्हीं नायरा यानी अशनूर कौर ने खरीदी बीएमडब्ल्यू, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 11:55 AM IST

Ashnoor Kaur Bought New Luxurious Car: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा अशनूर कौर ने हाल ही में एक चमचमाती लग्जरियस कार खरीदी है। इस कार की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नन्हीं नायरा यानी अशनूर कौर ने खरीदी बीएमडब्ल्यू, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 
Photo Credit: Instagram

Ashnoor Kaur Bought New Luxurious Car On Her 18th Birthday: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाया (Ashnoor Kaur Birthday)। अशनूर कौर द्वारा आयोजित की गई जन्मदिन की पार्टी में छोटे पर्दे के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे (Ashnoor Kaur Birthday Party)। इनमें सिद्धार्थ निगम, जन्नत जुबैर, रोहन मेहरा, पलक सिधवानी, सुरभि और समृद्धि भी शामिल थे। अब आशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री की उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिनके पास लग्जरियस कार है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन अशनूर कौर ने अपने जन्मदिन पर नई चमचमाती लग्जरियस कार खरीदी है (Ashnoor Kaur Bought New Car)। इस चमचमाती लग्जरियस कार की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अशनूर कौर (Ashnoor Kaur Instagram Handle) ने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी नई चमचमाती कार के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की। अदाकारा ने अपने जन्मदिन के मौके पर बीएमडब्ल्यू ली है जिसकी कीमत 45 लाख है (Ashnoor Kaur Bought New BMW)। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अशनूर कौर अपने कार के साथ पोज दे रही हैं। बेहद छोटी उम्र में बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरियस कार खरीदने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। नई कार खरीदने की खुशी उन्होंने केक काटने के साथ मनाई। इस दौरान अशनूर कौर के माता-पिता भी मौजूद थे।

अपने 18वें जन्मदिन पर लग्जरियस कार खरीद कर अदाकारा ने अपनी एक ख्वाहिश पूरी कर ली है। यह तस्वीर साझा करने के साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि यह कार उन्होंने खुद से कमाए हुए पैसों से ली है। अशनूर कौर की इन तस्वीरों पर हर्ष लिंबाचिया, रश्मि देसाई, शांतनु महेश्वरी, रोहन मेहरा, जन्नत जुबेर, निशा रावल और कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी।

End of Article