Karan Johar Announced Koffee With Karan Won't Return: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है। लेकिन हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसकी वजह से सभी दर्शक उनसे नाराज हो गए हैं। दर्शकों को करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण बहुत पसंद आता था जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बतौर गेस्ट अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें साझा करते थे। लेकिन करण जौहर ने अब यह अनाउंस किया है कि इस टॉक शो का सातवां सीजन नहीं आएगा। बुधवार को सुबह करण जौहर ने ऑफिशल स्टेटमेंट देते हुए यह अनाउंस कर दिया है कि अब कॉफी विद करण के नए सीजन नहीं आएंगे।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'हेलो, कॉफी विद करण के 6 सीजन आपकी और मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। मुझे यह लगता है कि हमने इस शो के जरिए प्रभाव डाला है और पॉप कल्चर के इतिहास में भी अपनी जगह बनाई है। और अब, भारी मन से मैं यह कह रहा हूं कि कॉफी विद करण वापस नहीं आएगा- करण जौहर।' यह पोस्ट शेयर करने के साथ करण जौहर ने कैप्शन में लिखा 'जरूरी सूचना'। आप करण जौहर का यह पोस्ट यहां देख सकते हैं।
जैसे ही करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह घोषणा की वैसे ही उनके फैंस के बीच तहलका मच गया। कॉफी विद करण के दर्शक अब निर्देशक से नाराज हो गए हैं। यह खबर सुनने के बाद सबका दिल टूट गया है। एक फैन ने लिखा 'क्यों? नहीं!!!' तो दूसरे फैन ने लिखा 'नहीं, हमें इस शो से प्यार था।' कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि करण जोहर जल्द इस शो के सातवें सीजन के साथ वापसी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा था कि इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के नए कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। लेकिन करण के इस अनाउंसमेंट में अब सबका दिल तोड़ दिया है।

