आखिर कहां से उठी सुमोना के The Kapil Sharma Show से बाहर होने की चर्चा? Archana Puran Singh ने बताया सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2021, 08:35 PM IST

The Kapil Sharma Show Cast: कुछ समय पहले कुछ कारणों से सुमोना चक्रवर्ती के द कपिल शर्मा शो से बाहर होने की चर्चा सामने आई थी। अब अफवाहों को किनारे करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने इस बात की सच्चाई बता दी है।

आखिर कहां से उठी सुमोना के The Kapil Sharma Show से बाहर होने की चर्चा? Archana Puran Singh ने बताया सच
Photo Credit: Instagram

मुंबई: भारतीय टेलीविजन का सबसे सफल कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' एक छोटे से अंतराल के बाद सोनी टीवी पर धमाकेदार वापसी कर रहा है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो और टीज़र में हंसी और मस्ती की दोहरी खुराक का वादा किया गया है। लेकिन अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती उन प्रोमो से गायब पाई गईं, जिनमें कपिल शर्मा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा ने शानदार एंट्री की थी।

फैंस कयास लगाने लगे कि सुमोना इस सीजन का हिस्सा नहीं नहीं होने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक गुप्त नोट भी साझा किया था जिसके बाद अफवाहों को और भी ज्यादा हवा मिली थी। लाफिंग क्वीन और शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने आखिरकार मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलासा किया है कि सुमोना चक्रवर्ती शो का पहले की तरह हिस्सा हैं और भूरी के बजाय एक नए किरदार के रूप में नजर आएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि कॉमेडी शो के इस सीजन में सुमोना बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। अर्चना ने अफवाहों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को लगता है कि सुमोना अब शो में नहीं नजर आएंगी तो उनके लिए एक सरप्राइज का इंतजार है।

58 वर्षीय अभिनेत्री अर्चना ने कहा कि सुदेश लहरी भी इस सीजन में द कपिल शर्मा शो के पुराने हास्य कलाकारों संग शामिल हुए हैं। शो में कपिल शर्मा के नए सेट और विस्तारित परिवार के सदस्यों की उम्मीद की जा सकती है। ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने इस सीज़न के लिए सुमोना को एक सरप्राइज पैकेज के रूप में रखने का फैसला किया है और सही समय पर ही उन्हें अनबॉक्स किया जाएगा। सुमोना चक्रवर्ती के प्रशंसक अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि वह द कपिल शर्मा शो के नए सीज़न में दिखाई देंगी।

कहां से हुई शुरुआत:
कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन की तैयारी के दौरान प्रोमो शूट की कुछ तस्वीरें कृष्णा अभिषेक ने शेयर की थीं जिसमें सुमोना चक्रवर्ती नदारद थीं। इसके बाद चैनल की ओर से प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया और उसमें भी सुमोना नजर नहीं आईं। आखिरकार एक्ट्रेस के पोस्ट ने इस अफवाह को और भी ज्यादा बल दिया।

टीवी एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'अगर आप इसे उचित मौका नहीं देते हैं तो आपको कभी पता नहीं चलेगा कि कुछ आपके लिए ही बना है। चाहे वह रिश्ता हो, नई नौकरी हो, नया शहर हो या नया अनुभव हो, अपने आप को इसमें पूरी तरह से झोंक दें और पीछे न हटें। यदि यह काम नहीं करता है, तो शायद यह आपके लिए नहीं था और आप बिना पछतावे के चले जाएंगे, यह जानकर कि आपने अपना पूरा दिल इसमें लगाया है। बस इतना ही आप कभी भी कर सकते हैं। यह जानते हुए कि आपको और अधिक करना चाहिए था और आप कर सकते थे ये एक भयानक स्थिति होती है। उस मौके को लेने का साहस खोजें, अपना अगला कदम उठाने की प्रेरणा पाएं, और एक बार ऐसा करने के बाद, अपना दिल उसमें लगा दें आप पीछे मुड़कर न देखें।'

अब कई फैंस के बीच ऐसे भी कयास लग रहे हैं कि शुरुआत में सुमोना चक्रवर्ती को बाहर रखने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन और बढ़ती अफवाहों के बीच निर्माताओं ने अपना निर्णय बदला है और सुमोना चक्रवर्ती को द कपिल शर्मा शो में वापस बुलाया गया है।

End of Article