शाहरुख की फिल्म का मशहूर सीन करते Sunil Grover का VIDEO वायरल, सिमरन के साथ डाला मजेदार ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2020, 06:25 AM IST

Sunil Grover VIDEO as SRK: सुनील ग्रोवर के शाहरुख खान की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिमरन के साथ 'पटल' सीन करते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख की फिल्म का मशहूर सीन करते Sunil Grover का VIDEO वायरल, सिमरन के साथ डाला मजेदार ट्विस्ट
Photo Credit: Instagram

मुंबई: सुनील ग्रोवर 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' (GOF) के साथ लंबे अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। शो की शूटिंग कर रहे कॉमेडियन एक्शन में वापस आने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

सुनील को शाहरुख खान के लुक में उनके एक मशहूर डायलॉग 'पलट' को बोलते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है जिसने सबको हंसाने का काम किया। यहां सिमरन के तौर पर डॉ. संकेत नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच यह वीडियो खूब शेयर भी किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, 'एक लंबे अंतराल के बाद सेट पर। इस तरह की मस्ती वाली फिल्में, जो हम अपने नए शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के सेट पर करते हैं। BTW यह सिमरन है - @drrrsanket।' देखें शाहरुख की फिल्म का सीन करते सुनील ग्रोवर का मजेदार वीडियो।

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के बारे में बात करते हुए, सुनील ने TOI के साथ बातचीत की थी, 'जब यह शो मुझे ऑफर किया गया था, तो मुझे लगा कि यह लोगों को इन कठिन दिनों में हंसाने का एक अच्छा अवसर होगा। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान (शो) भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को सेलिब्रेट करने के बारे में हैं और मैं इसमें एक डॉन की भूमिका निभाऊंगा। शो में उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा और सिद्धार्थ सागर जैसे कलाकार शामिल हैं। सुनील ने इस पर भी अपने विचार शेयर किए कि कैसे कॉमेडी एक आसान बिजनेस नहीं है।'

ये कॉमेडी नहीं आसान...

उन्होंने कहा, 'हम लगातार अच्छा काम करने की कोशिश कर रहे हैं। कॉमेडी बिल्कुल भी आसान नहीं है, यह एक गंभीर व्यवसाय है। कोई विशेष शो काम करता है या नहीं, यह पूरी तरह से दर्शकों के फैसले पर निर्भर करता है। मैं टीवी शो करने की योजना नहीं बना रहा था। वास्तव में , मैं एक फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करने वाला था, लेकिन महामारी के कारण इस परियोजना में परेशानी आ गई।' वैसे फैंस को यह देखने का इंतजार है कि वास्तव में शो छोटे पर्दे पर कैसा प्रदर्शन करता है।

End of Article