खुशखबरी! TMKOC में अब होगी नए नट्टू काका की एंट्री, घनश्याम नायक के पुराने मित्र अब संभालेंगे जेठालाल की दुकान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 07:37 PM IST

Kiran Bhatt To Play Nattu Kaka In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब इस टीवी शो में नट्टू काका के किरदार के लिए मेकर्स को एक बेहतरीन कलाकार मिल गया है।

खुशखबरी! TMKOC में अब होगी नए नट्टू काका की एंट्री, घनश्याम नायक के पुराने मित्र अब संभालेंगे जेठालाल की दुकान
Photo Credit: Instagram

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update, Kiran Bhatt To Play Nattu Kaka: कई वर्षों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। इस टीवी शो के सभी किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। बापूजी से लेकर जेठालाल, तारक मेहता, टप्पू और बबीता जी तक दर्शक इन सभी किरदारों पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। इन सभी बेहतरीन किरदारों में से एक नट्टू काका का किरदार भी‌ है जिसे घनश्याम नायक निभाते थे। नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले वर्ष 3 अक्टूबर को कैंसर की वजह से घनश्याम नायक की मृत्यु हो गई थी। घनश्याम नायक की मृत्यु के बाद लोग इस टीवी शो में नट्टू काका के किरदार को बहुत याद करते थे। 

जब घनश्याम नायक की मृत्यु हो गई थी तब लोग इस सोच में पड़ गए थे कि आखिर इस टीवी शो में नए नट्टू काका की एंट्री होगी भी या नहीं। और अगर होगी तो कौन सा कलाकार इस किरदार को निभाएगा। ऐसे में शो के लिए नए नट्टू काका को ढूंढना मेकर्स के लिए काफी मुश्किल था। अब यह खबर आ रही है कि मेकर्स को नट्टू काका के किरदार के लिए नया कलाकार मिल गया है। अब थिएटर के जाने-माने कलाकार किरण भट्ट नट्टू काका का किरदार निभाने वाले हैं। असल जिंदगी में किरण भट्ट और घनश्याम नायक के बीच बहुत अच्छी और गहरी दोस्ती थी। यह दोनों एक दूसरे को तब से जानते थे जब इन दोनों ने थिएटर इंडस्ट्री में कदम रखा था। 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए किरण भट्ट ने कहा 'ऐसा लग रहा है जैसे कि नए नट्टू काका में पुराने नट्टू काका को लाया जा रहा है और मुझे बेहद खुशी है कि मैं अपने प्रिय मित्र घनश्याम का यह किरदार निभा रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत भावुक रोल है और मैं आशा करता हूं कि मैं इस रोल के साथ जस्टिस कर सकूं जो घनश्याम ने शुरू से किया था।' नए नट्टू काका पर बात करते हुए असित मोदी ने कहा की हाल ही में उन्होंने गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के नए शोरूम का इनॉग्रेशन किया था, लेकिन उन्हें कुछ कमी महसूस हो रही थी। इसीलिए उन्होंने नट्टू काका को वापस लाया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि दर्शक नए नट्टू काका को भी ढेर सारा प्यार देंगे जो जेठालाल के नए स्टोर में आने के लिए एकदम तैयार हैं। 

End of Article