Aashika Bhatia Weight Loss Transformation: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा आशिका भाटिया आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अदाकारा को आखिरी बार टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देखा गया था। इन दिनों आशिका भाटिया अपने वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में आशिका भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया था। इस वीडियो में अदाकारा ने अपना हैरान कर देने वाला ट्रांसफाॅरमेशन दिखाया था। यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने आशिका भाटिया की खूब तारीफ की थी। अदाकारा द्वारा शेयर की गई वीडियो में उनके पहले और अब की कुछ तस्वीरें थीं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था।
वीडियो साझा करने के साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन क्यों किया। आशिका भाटिया जिन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है उन्होंने यह बताया कि लोग पहले उन्हें फैटसो (Fatso), मोटी और भैंस कहकर बुलाते थे। लेकिन उन्होंने इन सभी हेट कमेंट्स को इग्नोर किया और एक परफेक्ट बॉडी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। जब अदाकारा थोड़ा चबी हुआ करती थीं तब लोग उन्हें मोटापे के लिए ट्रोल किया करते थे। उन्हें कई बार बाॅडी शेमिंग का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन वह हर समय सकारात्मक रहीं, उनके कई इंस्टाग्राम पोस्ट में यह देखा जा सकता है कि वह पॉजिटिविटी और खुद से प्यार करने के लिए दर्शकों को प्रेरित करती हैं।

एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ आशिका भाटिया एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अगर आप आशिका भाटिया की पहले और अब की तस्वीरें देखेंगे तो आपको बड़ा बदलाव नजर आएगा। इन तस्वीरों में अदाकारा का वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन आपको साफ पता चल जाएगा।

