वीरा फेम विशाल वशिष्ठ ने अपनी लेडी लव दिपाक्षी से गोवा के खूबसूरत बीच पर रचाई शादी, देखें शानदार तस्‍वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 06:45 PM IST

Vishal Vashishtha Wedding: पॉपुलर टीवी एक्‍टर विशाल वशिष्ठ ने अपनी गर्लफ्रेंड दिपाक्षी के साथ सात फेरे लिए। उन्‍होंने गोवा में धमाकेदार अंदाज में शादी रचाई। इसमें विशाल ने अपने दोस्‍तों संग जमकर मस्‍ती भी की।

वीरा फेम विशाल वशिष्ठ ने अपनी लेडी लव दिपाक्षी से गोवा के खूबसूरत बीच पर रचाई शादी, देखें शानदार तस्‍वीरें
Photo Credit: Twitter

Vishal Vashishtha tie a knot with Deepkashi: टेलीविजन इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन छाया हुआ है। तभी एक के बाद एक सेलेब्‍स शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में टीवी के पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने सात फेरे लिए। तो वहीं कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की शादी का जश्न भी शुरू हो चुका है। इसी बीच टीवी के एक और पॉपुलर एक्‍टर की शादी की खबर सामने आई है। दरअसल वीरा फेम विशाल वशिष्ठ ने अपनी लेडी लव दिपाक्षी से14 नवंबर को शादी कर ली है। उन्‍होंने गोवा के एक खूबसूरत बीच पर शादी रचाई। उनके विवाह समारोह की तस्‍वीरें इन‍ दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

vishal

वायरल फोटोज में कपल एक पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस जोड़े ने गोवा में एक भव्य सेटअप में अपने सात फेरे लिए। वे अपने वेडिंग आउटफिट में सजे-धजे काफी आकर्षक लग रहे हैं।  विशाल ने सफेद-सुनहरी शेरवानी पहनी थी, वहीं उनकी दुल्हन ने लाल रंग का लहंगा पहना था। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

vishal

समुद्र तट के करीब सजे मंडप को नीले पर्दो और चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों से सुंदर तरीके से सजाया गया था। जिससे नजारा और भी मनमोहक लग रहा था। इससे पहले सगाई समारोह में भी कपल ने जमकर धमकाल मजाया। उन्‍होंने तरह तरह के पोज में तस्‍वीरें खिंचवाई। इस दौरान उन्‍हें एक दूसरे को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हुए भी देखा गया। इस दौरान उन्‍होंने परफेक्ट ब्लैक और रेड कॉम्बिनेशन के कपड़े पहने थे। 

vishal

उनके शादी समारोह में और भी कई फंग्‍शन्‍स हुए, जिनमें हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल और बहुत कुछ था। कॉकटेल पार्टी में विशाल डैपर लुक में काफी कूल नजर आ रहे थे। वे अपने दोस्‍तों के साथ अपनी खुशियां बांट रहे थे। विशाल वीरा के अलावा गंगा, विष और अन्य शोज में नजर आ चुके हैं। 

End of Article