बॉलीवुड

"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

अदाकारा दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके नवाजुद्दीन सिद्दिकी को टारगेट किया है। दीया मिर्जा ने नवाज पर आरोप लगाया है कि एक्टर को बात करने की तमीज नहीं है।

Image

"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

KEY HIGHLIGHTS
  • दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
  • नवाजुद्दीन सिद्दिकी को बनाया टारगेट
  • वायरल हुआ दीया मिर्जा का पोस्ट

बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी को निशाना बनाया है और कहा है कि एक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की है। दीया मिर्जा का ये पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर हर ओर चर्चा में है और सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस इस कदर नवाज से नाराज हो गई हैं। पोस्ट के पीछी की असली वजह किसी को नहीं पता है लेकिन सभी ये अंदाजा जरूर लगा रहे हैं कि कुछ तो बड़ा हुआ है कि एक्ट्रेस ने इतनी बड़ी बात लिख डाली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: 'मेरा प्राइवेट पार्ट छूने...' Ankit Gupta से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, एक्टर ने उठाया था सख्त कदम

Dia Mirza ने ऐसा क्या लिखा है पोस्ट में...

अदाकारा दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है, "नवाज के साथ काम करना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का। बहुत ही ऑफेन्सिव कैरेक्टर है नवाज...।" दीया मिर्जा ने इस पोस्ट के साथ नवाज को टैग भी किया है, लोगों को और भी हैरान कर रहा है। सभी का मानना है कि नवाज ने कुछ तो ऐसा किया है कि दीया का पारा इस कदर चढ़ गया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'कम्युनिस्ट एजेंडे को बढ़ावा...'- रणबीर की Ramayana पर फूटा हिंदू जनजागृति समिति का गुस्सा, इन सीन्स पर उठाए सवाल

"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

Chitrangada Singh से भी हो चुका है विवाद

अदाकारा चित्रांगदा सिंह के साथ भी नवाज का विवाद हो चुका है। कुछ साल पहले वो बाबूमोशाय बंदूकबाज शूट कर रही थीं, जिसको उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था। बताया जाता है कि इस मूवी के एक बोल्ड सीन के दौरान चित्रांगदा सिंह असहज हो गई थीं, जिसके बारे में सेट पर मौजूद किसी भी इंसान का ध्यान नहीं दिया। ये सीन नवाज के साथ ही था। चित्रांगदा सिंह ने बीच में ही ये फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।

Nawazuddin Siddiqui की तरफ से नहीं आया है कोई बयान

दीया मिर्जा के पोस्ट के बाद अब तक नवाजुद्दीन सिद्दिकी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हर किसी को नवाज के जवाब का इंतजार है क्योंकि तभी सबको पता चलेगा कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्या कहा है कि दीया इस कदर नाराज हो उठी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article