बॉलीवुड

Mira Rajpur ने बेबाकी से फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, वीडियो वायरल

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें वो नीले रंग की ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मीरा ने बेबाकी से अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट किए हैं।

Image

Mira Rajpur ने बेबाकी से फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, वीडियो वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • मीरा राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • नीली ड्रेस में गजब ढाती दिखीं मीरा
  • कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बीते कुछ समय से मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वो ना केवल शाहिद के साथ बड़े-बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं बल्कि सोलो भी इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। मीरा राजपूत ने समय के साथ लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है, जिसकी वजह से वो जब भी कहीं पर कमद रखती हैं तो सारे कैमरे उनकी तरफ जुड़ जाते हैं। बीती शाम को भी मीरा राजपूत एक ऐसे ही इवेंट में गई थीं, जहां वो नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। नीले रंग की ये ड्रेस मीरा राजपूत पर काफी जम रही थी और लोगों की निगाहें उनसे हटने का नाम नहीं ले रही थीं। वायरल हो रही मीरा राजपूत की इस वीडियो की एक खास बात और भी है, वो ये कि इसमें उनके पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स साफ-साफ नजर आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

Mira Rajput ने नहीं छुपाए अपने स्ट्रेच मार्क्स

अदाकारा मीरा राजपूत जो नीली ड्रेस पहनकर इवेंट पर पहुंची थीं, उसमें उनके स्ट्रेच मार्क्स साफ-साफ दिख रहे थे। मीरा राजपूत इंडस्ट्री से जुड़ी उन महिलाओं में से एक हैं, जो अपने मन की करने के लिए जानी जाती हैं और बीती शाम भी उनकी यही पावरफुल पर्सनालिटी लोगों के सामने आई। मीरा ने जिस अंदाज में अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट किए, उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और मान रहा है कि वो बहुत ही मजबूत महिला हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar-RRR को पछाड़कर Ramayana बनी भारत की 5th HIGHEST GROSSER

Shahid Kapoor से अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं Mira Rajput

अदाकारा मीरा राजपूत बॉलीवुड के नामी एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी हैं। शाहिद ने सालों लम्बे करियर में खूब नाम कमाया है और फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। शाहिद की शादी के बाद हर कोई ये मान रहा था कि मीरा हमेशा उनके पीछे ही रहेंगी लेकिन वक्त के साथ मीरा राजपूत ने अपनी खास पहचान बनाई है। लोग उन्हें नाम केवल पसंद करते हैं बल्कि उनके बारे में जानने के लिए इच्छुक रहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article