बिग बॉस ओटीटी 1 में नजर आईं उर्फी जावेद किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो कुछ ना कुछ नया ट्राई करती रहती हैं और अपने कपड़ों के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं, हालांकि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो कभी दस्तानों से बना टॉप पहने दिखती हैं तो कभी सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस में नजर आती हैं। इतना ही नहीं वो कांच से बनी ड्रेस भी पहने नजर आ चुकी हैं।
पत्थर से बनी ड्रेस पहने आईं नजर
उर्फी ने अब स्टोन से बनी ड्रेस पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्फी ने मल्टी कलर स्टोन की शॉर्ट स्कर्ट और ब्रालेट पहनी। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि वो पिंक कलर की लूज फिट टीशर्ट को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ पहने नजर आ रही हैं। इसमें वो उनपर फेंके जाने वाले पत्थरों को पकड़ती दिख रही हैं। इसके बाद वो मल्टीकलर स्टोन ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई बन बनाया और मैचिंग हूप्स के साथ अपना लुक पूरा किया। इस वीडियो में यूजर्स के कमेंट भी नजर आ रहे हैं जो उर्फी को पत्थर से मारने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर उर्फी ने लिखा, 'हां कमेंट्स ने मुझे ऐसा करने के लिए इंस्पायर किया। मुझे दोष मत दो। कमेंट को दोष दो।
फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स
उर्फी का ये स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि आपका स्टाइल सबसे अलग और अच्छा है। तो एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि जिन पत्थरों से हम बचपन में खेलते थे उनसे तुमने ड्रेस बना ली, तुम कमाल हो। एक यूजर ने लिखा कि आपका दिमाग कितना अलग और क्रिएटिव है, तो कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें उर्फी का स्टाइल बहुत पसंद है।
कौन हैं उर्फी जावेद
मालूम हो कि उर्फी ने साल 2016 में टीवी सीरियल बड़े भईया की दुल्हनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अवनी पंत का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो छाया के रोल में चंद्र नंदिनी में नजर आई। उन्होंने शो मेरी दुर्गा में आरती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो सात फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह, जीजी मां और टीवी शो डायन में काम कर चुकी हैं।
'

