Urfi Javed Bold Dress: उर्फी जावेद ने दस्तानों से बनाई बोल्ड ब्रा, ये स्टाइल देख फैंस के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 05:52 PM IST

Urfi Javed Bra Dress: उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी ड्रेस के चलते चर्चा में हैं। उर्फी ने दस्तानों की मदद से बोल्ड ब्रा बनाई और इसे ब्लैक स्कर्ट के साथ पहना। देखें उर्फी का ये लेटेस्ट लुक।

Urfi Javed Bold Dress: उर्फी जावेद ने दस्तानों से बनाई बोल्ड ब्रा, ये स्टाइल देख फैंस के उड़े होश

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आईं उर्फी जावेद अक्सर अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अक्सर खुद कपड़े डिजाइन करके पहनती हैं और उनमें क्रिएटिविटी लाने की कोशश करती हैं। उर्फी की ड्रेसेस में बोल्डनेस का तड़का होता है जिससे वो चर्चा में आ जाती हैं। अब एक बार फिर वो खबरों में हैं। 

उर्फी ने पहनी ये ड्रेस

उर्फी ने हाल ही में अपनी ड्रेस बनाने में इतनी क्रिएटिविटी दिखाई कि उनके फैंस हैरान रह गए। उर्फी ने दस्ताने या ग्लव्स को रिंग की मदद से ब्रा स्टाइल में कनवर्ट किया। इसे देखकर लगता है जैसे हाथों से रिंग को पकड़ा हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की स्कर्ट को पहना जिसकी स्ट्राप्स को हॉल्टर नेक स्टाइल में पहना है। इस लुक के साथ उर्फी ने मिडल पार्टिंग कर स्ट्रेट बालों को खुला छोड़ा। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, 'इससे पीछे मेरा ही हाथ है।'

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

उर्फी ने जैसे ही ये वीडियो शेयर की उनके फैंस हैरान रह गए। जहां एक तरफ फैंस उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें उर्फी का ये स्टाइल पसंद आ रहा है। फैंस जहां एक तरफ जमकर उर्फी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की कमी भी नहीं है जिन्होंने उर्फी के स्टाइल को बेहद खराब बताया। कुछ लोगों को कहना है कि उर्फी को अब इस तरह के एक्सपेरिमेंट नहीं करने चाहिए। 

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

बता दें कि कुछ दिन पहले उर्फी ने बोल्ड ब्लू बिकिनी पहनी थी और बॉटम में उन्होंने ट्रांसपेरेंट दुपट्टा पहना। उर्फी का ये टॉप बेहद खास था क्योंकि ये सीप का बना हुआ है। अपनी इस बोल्ड ड्रेस को लेकर उर्फी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थीं। मालूम हो कि उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से परहेज नहीं करतीं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन यानी 31 लाख फॉलोअर्स हैं। 

End of Article